इंग्लैंड
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
| इंग्लैंड | |||||
|
|||||
| राष्ट्रवाक्य: Dieu et mon droit (फ्रांसीसी) "भगवान और मेरे अधिकार" |
|||||
| राष्ट्र-गान: आधिकारिक रूप से कोई नहीं; युनाइडेड किंगडम का राष्ट्रगान "गॉड सेव द क्विन" है। | |||||
|
इंग्लैंड की स्थिति (orange)
in the United Kingdom (camel) |
|||||
| राजधानी (और सबसे बडा़ शहर) |
लंदन 51°30′ N 0°7′ O |
||||
| राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी1 | ||||
|---|---|---|---|---|---|
| सरकार | संवैधानिक राजशाही | ||||
| - राजशाही | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय | ||||
| - प्रधानमंत्री | गार्डन ब्राउन | ||||
| एकीकरण | |||||
| - एथलेस्टन से | 927 ई. | ||||
| क्षेत्रफल | |||||
| - कुल | 130,395 किमी² 50,346 मील² |
||||
| जनसंख्या | |||||
| - 2006 अनुमान | 50,762,900 ([[en:List of countries by population|]]) | ||||
| - 2001 जनगणना | 49,138,831 | ||||
| - जन घनत्व | 388.7/किमी² ([[en:List of countries by population density|]]) 976/मील² |
||||
| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) (पीपीपी) | 2006 अनुमान | ||||
| - कुल | $1.9 ट्रिलियन (-) | ||||
| - प्रति व्यक्ति | US$38,000 (-) | ||||
| मानव विकास सूचकांक (2006) | |||||
| मुद्रा | पाउंड स्टर्लिंग (GBP) |
||||
| समय मंडल | GMT (यूटीसी 0) | ||||
| - ग्रीष्म (DST) | BST (यूटीसी +1) | ||||
| इंटरनेट टीएलडी | .uk3 | ||||
| दूरभाष कोड | +44 | ||||
इंग्लिस्तान या इंग्लैंड (अंग्रेज़ी: England इङ्ग्लन्ड्) संयुक्त राजशाही यानि युनाइडेट किंग्डम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी संयुक्त राजशाही में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है।
इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो की महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता । उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप चोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा समझे जाने वाली भाषा है ।
[संपादित करें] इतिहास
ईसा के आसपास यह रोमन साम्राज्य का अंश बना पर अधिक दिनों तक यह रोमन साम्राज्य के अधीन नहीं रह सका । केल्टिक तथा नार्मनों का अधिपत्य ग्यारहवीं सदी तक रहा । पुनर्जागरण के समय कवि तथा नाटककार शेक्सपियर ने यूरोपीय जनमानस को बहुत प्रभावित किया । सन् १५७८ में एक अंग्रेज़ अधिकारी को लिस्बन की ओर जाते हुए एक पुर्तगाली जहाज को लूटने से भारत आने के मार्ग का पता चला । इसके बाद ब्रिटिश नाविकों में भारत के साथ व्यापार की इच्छा प्रबल हो गई । १६०० में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी का स्थापना हुई । इसके बाद विश्व के कई स्थानों पर ब्रिटिश नाविक व्यापर करने पहुँचे । अठारहवीं सदी के अन्त तक कई जगहों पर वे राजनैतिक रूप से स्थापित हो गए । इसी समय हुई औद्योगिक क्रांति से देश की नौसेना तथा सेना सबल हो गई और अपनी सैनिक सक्ति के बल पर वे विभिन्न स्थानों पर अधिकार करने लगे । बीसवीं सदी के मध्य तक उनके पाँव दुनिया के देशों से उखड़ने लगे और अपने उपनिवेशों को उन्हें स्वतंत्र करना पड़ा ।
इंग्लैंड आज एक परमाणु सम्पन्न देश है तथा आर्थिक रूप से समृद्ध है । अमेरिका का सहयोगी होने के नाते और विश्व के कई देशों की राजनीति में औपनिवेशिक काल से संलग्न होने के कारण इसका राजनैतिक वर्चस्व आज भी विद्यमान है ।
ये लेख अपनी प्रारम्भिक अवस्था में है, यानि कि एक आधार है। आप इसे बढ़ाकर विकिपीडिया की मदद कर सकते है। ![]()
मोटा पाठ