पेनिसिलिन
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
पेनिसिलिन एक प्रकार का जीवाणुरोधी (एन्टिबायॉटिक) है जो पेनिसिलियम नामक कवक से प्राप्त होता है। यह एक बेटा लेक्टम एन्टिबायॉटिक है। पेनिसिलिन से तात्पर्य पेनिसिलीन समूह के पेनम ढांचे के किसी सदस्य विशेष से भी लिया जाता है जिसमा अणुसूत्र निम्नलिखित है: R-C9H11N2O4S, जिसमें R एक चर साइड सृंखला (variable side chain) है।
[संपादित करें] खोज एवं इतिहास
इस एन्टिबायॉटिक की खोज स्कॉटलण्ड के वैज्ञानिक अलेक्जेन्डर फ्लेमिंग ने सन १९२८ में किया था। लेकिन पेनिसिलीन का एक औषधि के रूप में उपयोग करने का श्रेय आस्ट्रेलिया के ने।बेल पुरस्कार विजेता हावर्ड वाल्टर फ्लोरे (Howard Walter Florey) को जाता है।, ईश्का ऊतपादन १९४४ मे सुरू हूआ था।