स्कॉटलैण्ड

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
(स्कॉटलैंड से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
स्कॉटलैंड

स्काटलैण्ड संयुक्त राजशाही का प्रान्त है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। अन्य मुख्य नगर है ग्लासगो । स्कॉटलैंड खूबसूरत कासल्स (किलो) का देश। ऐसा देश जिसे इतिहास बेहतरीन योद्धाओं, बैगपाइपर के अनोखे संगीत और स्कर्ट पहनने वाले पुरषों के नाम से जानता है। लेकिन स्कॉटलैंड की पहचान सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। जिंदादिल लोगों के इस प्रांत की बात ही कुछ और है। घुमक्कड़ लोगो के लिए यह स्वर्ग से बढ़कर है। यदि आप स्वच्छ हवा, निर्मल पानी और खूबसूरत वादियों के मुरीद हैं तो स्कॉटलैंड आपकी मंजिल है।

इस जगह की खास बात यह है कि यहाँ के सैंडी बीच अभी तक लोगों की नजरों से बचे हुए हैं । इसलिए यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को आधुनिकता का ग्रहण नहीं लगा है। इस बात को लेकर स्काटिश सरकार खासी सचेत भी है। यहाँ की खूबसूरत वादियों के चप्पे-चप्पे पर नए पुराने किलों का अनूठा संगम दिखाई देता है। लेकिन प्रकृति भी इस जगह पर कम मेहरबान नहीं है। यदि आप भीड़-भाड़ से दूर एंकात में प्रकृति की अनुपम छटा को निहारना चाहते हैं तो स्कॉटलैंड के पास आपको देने के लिए काफी कुछ है।

यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है । लेकिन यहाँ का अपना मंत्रीमंडल है। और तो और यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौड़ से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौड़ के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं।


आकर्षण [संपादित करें]

ग्लासगो- विश्व प्रसिद्ध कवि राबर्ट बर्न की जन्मस्थली ग्लासगो। स्कॉटलैंड की राजधानी। खूबसूरत कासलों के इस शहर में बेहद खूबसूरत ग्रास कोट हैं। जिन्हें दुनिया के बेहतरीन गोल्फ मैदानों में बदला गया है। गोल्फ प्रेमियों के लिए जन्नत कहलाने वाले ग्लासगो में दुनिया के बेहतरीन 40 गोल्फ कोर्ट हैं। यहाँ गोल्फ खिलाया ही नहीं जाता बल्कि सिखाया भी जाता है। यदि आप भी सफेद गेंद और स्टिक पर हाथ आजमाना चाहते हैं तो ग्लासगो का चक्कर जरूर लगाइएगा।

गोल्फ के अलावा साइकलिंग, वॉकिंग, फिशिंग के लिए भी यह बेहतरीन जगह है। यदि आप स्कॉटलैंड के व्यापार-व्यवसाय को समझना-जानना चाहते हैं। यहाँ की संस्कृति, रहन-सहन को जानना चाहते हैं तो यहाँ के मार्केट जरूर जाएँ। हो सकता है आपकी जेब कुछ हल्की हो जाए लेकिन स्कॉटलैंड को पास से जानने का सुनहरा मौका भी मिलेगा।
इनवरनेस- इनवरनेस खूबसूरत लैंडस्कैप के बीच समुद्र को अपनी बांहों में समेटे बेहद खूबसूरत जगह है। जहाँ के सैंडी बीचों पर आप घंटों चहलकदमी कर सकते हैं। स्कॉटलैंड के ग्रामीण क्षेत्रों में यह सबसे खूबसूरत है। यदि आप रोमांचक छुट्टी बिताने के मूड में हैं तो इनवरनेस आपको बुला रहा है। माउंटेनिंग, क्लाइबिंग और ऑफ रोड बाइक चलाने के शौकीन लोगों के लिए यहाँ खास सुविधाएँ हैं।

वैसे यहाँ का समुद्र भी कई रहस्यों को खुद में समेटे हुए है। कहा जाता है कि यहाँ के समुद्र में डायनासोर के कुछ वशंज आज भी रहते हैं। तीस-चालीस के दशक में कई लोगों ने विचित्र जलचर देखने का दावा किया था। जिस पर आधारित कई किस्से यहाँ प्रचलित हैं। इन किस्सों के आधार पर यहाँ एक पार्क बना है जिसमें किस्सों के नायक नन्हें डायनासौर को नैसी नाम दिया गया है। इनवरनेस से लौटते समय आप नैसी नामक इस प्यारे से डायनासौर के क्रिएचर याद के रूप में अपने साथ ले जा सकते हैं।
एडिनबर्ग- यदि आप स्कॉटलैंड के खूनी इतिहास से रूबरू होना चाहते हैं.....यहाँ के वीर योद्धाओं के बारे में जानना चाहते हैं.....महसूस करना चाहते हैं कि स्कॉटिश पुलिस दुनिया में सबसे बेहतरीन क्यों मानी जाती है तो आपको एडिनबर्ग आना होगा।

एडिनबर्ग ऐसा शहर हैं जहाँ स्कॉटलैंड की सीमा समाप्त होती है। सीमा पर होने के कारण यह शहर हमेशा दुश्मनों से लोहा लेता रहा हैं। यहाँ अतीत के भयावह मंजरों को अपने सीने में समाएं कई किले भग्नावशेष के रूप में आज भी खड़े हैं। कहते हैं यह शहर हमेशा से इंग्लैंड के ताज की रक्षा करता रहा है। यहाँ के म्यूजियमों में आप अतीत के कई रहस्यों से रूबरू हो सकते हैं।

लेकिन घूमने के लिए यहाँ केवल एतिहासिक चिन्ह ही नहीं बल्कि काफी कुछ और भी है। नदियों, पहाड़ियों, वादियों के इस शहर की नैसर्गिक खूबसूरती देखते ही बनती है।
स्टरलिंग- यदि आप स्कॉटलैंड से सही मायनो में रूबरू होना चाहते हैं तो आपको स्टरलिंग आना होगा। स्टरलिंग को स्कॉटलैंड की जन्मभूमी कहा जाता है। यहीं से ईसाई धर्म ने स्कॉटलैंड में प्रवेश किया था। यहाँ पर आप खूबसूरत आइसलैंड हैबरडैन का नजारा ले सकते हैं। जिसकी खूबसूरती विश्वविख्यात है। यहाँ ऊँचे पहाड़ों और नीचे मैदानों का अद्भुत संगम है। इस शहर में आप जहाँ भी नजरें दौड़ाएंगें आपको दूर-दूर तक फैली हरितिमा नजर आएगी।

खूबसूरती के साथ ही आप यहाँ स्कॉटलैंड़ के खूबसूरत वन्य जीवन से छोटी मुलाकात भी कर सकते हैं। यहाँ ईगल, जंगली बिल्लियों से लेकर डॉलफिन और वेल जैसी दुर्लभ मछलियाँ अच्छी तादात में पाई जाती हैं। यदि वक्त और जगह सही हो तो आप इन्हें आराम से अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।
एबरडीन- यदि आप खूबसूरत सीनरियों के शौकीन हैं तो यह शहर आपको बेहद पसंद आएगा। यहाँ की पहाड़ियों से उगते और ढ़लते सूरज को निहारना अलग ही अनुभव देता है। इस शहर को देख कर लगता है कि प्रकृति के कुशल चितेरे ने हर तरफ एक नया रंग भरा है। यह शहर प्राचीनता और नवीनता का अनूठा संगम है।

यदि आप खूबसूरत सीनरियों के शौकीन हैं तो यह शहर आपको बेहद पसंद आएगा। यहाँ की पहाड़ियों से उगते और ढ़लते सूरज को निहारना अलग ही अनुभव देता है। इस शहर को देख कर लगता है कि प्रकृति के कुशल चितेरे ने हर तरफ एक नया रंग भरा है। यदि आप ओल्ड टाऊन निकल जाए तो पुराने स्कॉटलैंड के नजारे नजर आएंगे। और यदि नए टाऊन में कदम रखें तो बेहतरीन रेस्त्रां, खूबसूरत नाइटक्लब आपकी बाट जोहते दिखाई देंगे। यहाँ आप स्क़ॉटलैंड के पारंपरिक भोजन का स्वाद ले सकते हैं। यदि आप मांसहारी है तो यह जगह आपके लिए जन्नत से कम नहीं।

गरमी और वसंत का मौसम इस बेहद खूबसूरत प्रांत को निहारने का सही वक्त है। यदि आप अक्टूबर-नवंबर में यहाँ आने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए। यहाँ इतनी ज्यादा ठंड पड़ती है कि आप कमरे से बाहर कदम रखने से पहले दस बार सोचेंगे जरूर।

इसी के साथ यहाँ ठहरने के लिए होटल का कमरा बुक करने से अच्छा है बेड एंड ब्रेकफास्ट पेइंग गेस्ट हाऊस में ठहरा जाएं। य़ह होटल की तुलना में बेहद सस्ते और आरामदायक तो होते ही हैं, साथ ही नाश्ते में आप स्कॉटिश चीज, बटर के साथ ही पारंपरिक भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं। कुल मिलाकर स्कॉटलैंड में आप एक ऐसी दुनियाँ से साक्षात्कार करेंगे जिसके बारे में आपने न पहले कभी सुना होगा न देखा होगा।

External links [संपादित करें]