नया गिनी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
नये गिनी के राजनीतिक विभाग |
|
| भूगोल | |
|---|---|
| स्थिति | ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तर मे स्थित |
| निर्देशांक | |
| क्षेत्रफल | 786,000 किमी²(303,500 मील²) (2 रा) |
| सर्वोच्च शिखर | पुंकाक जय (4,884 मी (16,023 फुट)) |
| देश | |
| इंडोनेशिया | |
| प्रांत | पापुआ पश्चिम पापुआ |
| प्रांत | मध्य सिंबु पूर्वी उच्चभूमि पूर्वी सेपिक एंगा गल्फ मदांग मोरोबे ओरो दक्षिणी उच्चभूमि पश्चिम पश्चिमी उच्चभूमि पश्चिमी सेपिक मिलने बे राष्ट्रीय राजधानी जिला |
| जनसांख्यिकी | |
| जनसंख्या | ~ 75 लाख (as of 2005) |
| घनत्व | 8 /किमी² (21 /वर्ग मील) |
| जातीय समूह | पापुअन और ऑस्ट्रोनेशियाई |
नया गिनी, ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से उस समय अलग हो गया जब इस क्षेत्र को जिसे अब टॉरेस जलडमरुमध्य के नाम से जाना जाता है को, पिछले हिमयुग के बाद आयी बाढ़ ने पानी से भर दिया। पापुआ नाम एक लंबे समय से इस द्वीप के साथ संबद्ध रहा है। द्वीप के पश्चिमी आधे भाग में इंडोनेशिया के प्रांत पापुआ और पश्चिम पापुआ स्थित हैं, जबकि पूर्वी आधा भाग एक स्वतंत्र देश पापुआ नया गिनी स्थित है।