डार्विन नुन्येस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डार्विन नुन्येस
२०२२ फीफा विश्व कप में उरुग्वे के साथ नुन्येस
व्यक्तिगत विवरण
नाम डार्विन गेब्रियल नुन्येस रिबेरो[1]
जन्म तिथि 24 जून 1999 (1999-06-24) (आयु 24)
जन्म स्थान ऑर्तिगास, उरुग्वे
कद 1.87 मीटर[2]
खेलने की स्थिति स्ट्राइकर
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब लिवरपूल
नम्बर 9

डार्विन नुन्येस (स्पेनी: Darwin Núñez) उरुग्वे के एक पेशेवर फुटबॉलर है जो प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल और उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं।

पेनारोल की युवा अकादमी से आए नुन्येस को 2017 में पहली बार टीम में स्थान मिला। अगस्त 2019 में वह रिकॉर्ड शुल्क पर स्पेनिश क्लब अल्मेरिया में शामिल हो गए। एस एल बेनफिका ने 2020 में नुन्येस को €2.4 करोड़ के क्लब-रिकॉर्ड पर अपने साथ जोड़ा जो पुर्तगाली फुटबॉल इतिहास का सबसे महंगा अनुबंध था। अपने दूसरे ही सत्र में उन्होंने 28 मैचों में 26 गोल के साथ प्रिमेइरा लीगा में शीर्ष स्कोरर के लिए बोला डी प्रता जीता था। नुन्येस का नाम प्रिमेइरा लीगा टीम ऑफ द ईयर और प्रिमेइरा लीगा प्लेयर ऑफ द ईयर में शामिल किया गया। जून 2022 में लिवरपूल ने €7.5 करोड़ के लिए नुन्येस साथ अनुबंध किया।[3][4] क्लब के लिए अपने पहले प्रतिस्पर्धी खेल में उन्होंने स्कोर किया और टीम ने एफए कम्युनिटी शील्ड में जीत हासिल की।

विभिन्न युवा स्तरों पर उरुग्वे का प्रतिनिधित्व करने के बाद नुन्येस को अक्टूबर 2019 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। उन्होंने पेरू के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण मैच में गोल किया था। चोट के कारण 2021 कोपा अमेरिका से चूकने के बाद नुनेज़ ने 2022 फीफा विश्व कप में उरुग्वे का प्रतिनिधित्व किया।[5]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

डार्विन गेब्रियल नुन्येस रिबेरो[1] का जन्म 24 जून 1999[2] को ऑर्तिगास, उरुग्वे के एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता बिबियानो नुन्येस एक बिल्डर थे और उनकी माँ सिल्विया रिबेरो दूध की बोतलों की फेरी लगाती थीं। 14 साल की उम्र में उरुग्वे के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जोस पेरडोमो द्वारा स्काउट (scoute) किए जाने से पहले वह स्थानीय क्लब ला लूज़ और सैन मिगुएल के लिए खेलते थे।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "फीफा विश्व कप कतर 2022 : टीम सूची : उरुग्वे" (PDF). फीफा. 18 दिसंबर 2022. पृ॰ 30. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.
  2. "डार्विन नुन्येस : अवलोकन". प्रीमियर लीग. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.
  3. बनर्जी, रीताब्रता (11 जून 2022). "डार्विन नुन्येस कौन हैं? आपको लिवरपूल के शीर्ष स्थानांतरण लक्ष्य के बारे में जानने की आवश्यकता है". गोल. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.
  4. बायसाउथ, एलेक्स. "डार्विन नुन्येस : क्यों लिवरपूल ने उरुग्वे के फॉरवर्ड को अपना रिकॉर्ड हस्ताक्षर बनाया". बीबीसी स्पोर्ट. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.
  5. "फीफा विश्व कप 2022 : उरुग्वे के लिए एक बार फिर मैदान में होंगे सुआरेज और कवानी, ऐसी है वर्ल्ड कप स्क्वाड". एबीपीलाइव. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.
  6. "डार्विन नुन्येस अल्मेरिया चले गए : "मैं अर्टिगास में अपने माता-पिता के लिए एक घर खरीदने में सक्षम होने जा रहा हूँ"". सुब्रायदो. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]