टी॰ राजा सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राजा सिंह लोधी

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2014
पूर्वा धिकारी मुकेश गौड़
चुनाव-क्षेत्र गोशमहल विधान सभा क्षेत्र

जन्म 15 अप्रैल 1977 (1977-04-15) (आयु 47)
हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारत
जन्म का नाम राजा सिंह लोधी
राजनीतिक दल निर्दलीय
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
तेलुगु देशम पार्टी
(2009-2013)

भारतीय जनता पार्टी
(2014-2022)

टी॰ राजा सिंह लोधी (जन्म: 15 अप्रैल 1977) तेलंगाना राज्य से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह हैदराबाद में गोशमहल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले तेलंगाना विधान सभा के वर्तमान विधायक हैं।[1] वह 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले वह तेलुगु देशम पार्टी में थे। 2022 में उन्होंने इस्लामिक नबी मोहम्मद के बारे में आपत्तीजनक बातें कहीं। इसके उपरांत उन्हें 2022 में भाजपा से निष्काषित कर दिया गया।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

टी. राजा सिंह लोधी ठाकुर समुदाय से हैं, जिनकी पुराने शहर के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में बड़ी उपस्थिति है।[2][3][4] लोधी समुदाय एक ओबीसी समुदाय है जो उत्तर प्रदेश से आए लोगों से संबंधित है, और आम तौर पर उन्हें मुख्यधारा के क्षत्रिय राजपूतों के रूप में गिना जाता है।

राजनैतिक जीवन[संपादित करें]

राजा सिंह ने 2009 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इस वर्ष वह ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के सदस्य के रूप में चुने गए थे।

वह 2014 के आंध्र प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने गोशमहल विधानसभा क्षेत्र से सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा। 2018 में, वह एक बार फिर उसी निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य चुने गए।

विवाद[संपादित करें]

2017 से, राजा सिंह घृणास्पद भाषणों से संबंधित कई विवादों से घिरे रहे हैं। उन्होंने मई 2017 में कथित तौर पर हैदराबाद के पुराने क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान कहा था। जुलाई 2017 में, उन्होंने पश्चिम बंगाल राज्य में हिंदू समुदाय से अपील की कि वे 2002 के गुजरात दंगों के समान प्रतिक्रिया दें।[5] उन्होंने बार-बार एक हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने की बात कही है।[6] जून 2018 में, राजा सिंह ने कुरान पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। बाद में जुलाई 2018 में, उन्होंने मुसलमानों को देशद्रोही कहा और रोहिंग्या लोगों को गोली मारने का समर्थन किया था।

राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने 23 अगस्त 2022 को पैगंबर मुहम्मद के बारे में उनकी टिप्पणी के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके उपरान्त उन्हें पार्टी के मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए भाजपा से निलंबित कर दिया गया। उन्हें 9 नवम्बर को जमानत पर रिहा किया गया।[7]

2018 के चुनाव में दाखिल हलफ़नामे के अनुसार उनपे 43 केस लंबित हैं।[8] जिनमें ज़्यादातर मामलें भड़काऊं भाषण के हैं। 2 सितंबर 2020 को मेटा प्लेटफॉर्म्स ने उनको नफ़रती बयानों के लिए फेसबुक सहित अपने सभी वेबसाइट से प्रतिबंधित कर दिया।[9] 27 अक्टूबर 2022 को, हैदराबाद पुलिस ने दावा किया कि विधायक राजा सिंह के खिलाफ 101 आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 18 सांप्रदायिक अपराधों से संबंधित थे।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "हनुमान जयंती: BJP से निष्कासित विधायक टी राजा सिंह का दावा- शोभायात्रा से पहले हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार". आज तक. 6 अप्रैल 2023. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  2. "BJP lifts suspension of T Raja Singh ahead of Telangana polls".
  3. "How Raja Singh of Hyderabad's Goshamahal Emerged as the New Poster Boy of Hindutva".
  4. "The other face of Dhoolpet".
  5. "Tiger Raja Singh: कौन हैं राजा सिंह, जिन्होंने हजारों की भीड़ में खुलेआम दिलाई हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  6. "भड़काऊ भाषण मामले में तेलंगाना के टी राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर, पिछले साल बीजेपी ने किया था सस्पेंड". नवभारत टाइम्स. 1 अप्रैल 2023. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  7. "T Raja Singh: निर्दलीय चुनाव लड़ने का कतई इरादा नहीं, बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा का बयान". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  8. "मुसलमानों के ख़िलाफ़ आग उगलने वाले टी राजा सिंह को क़ानून का डर क्यों नहीं?". बीबीसी हिन्दी. 4 अप्रैल 2023. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  9. "बीजेपी से निलंबित तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह पर मुंबई में केस, जानें क्या है मामला". आज तक. 30 मार्च 2023. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.