झलनाथ खनाल
|
झलनाथ खनाल
|
|
|
|
|
| पदस्थ | |
| कार्यभार ग्रहण ३ फरवरी २०११ |
|
| राष्ट्रपति | डॉ. रामबरण यादव |
|---|---|
| पूर्व अधिकारी | माधव कुमार नेपाल |
|
|
|
| जन्म | 20 मई 1950 सखेजङ्ग, नेपाल |
| राजनैतिक पार्टी | नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) (१९९१ - वर्तमान) |
| अन्य राजनैतिक सहबद्धताएं |
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माले) (१९९१ के पहले) |
झलनाथ खनाल (जन्म:१९ मार्च १९५०, सखेजङ्ग (इलाम जिला) ) नेपाली कम्युनिस्ट आन्दोलन के एक शीर्ष नेता और नेपाल के वर्तमान प्रधानमंत्री है। ३ फरवरी २०११ को निर्वाचित हुए खनाल नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष भी है। खनाल हाल ही में इलाम जिला क्षेत्र नं. १ से संविधान सभा सदस्य के रुप में चुने गए। [1] इसके पहले वे कई बार मन्त्री भी बन चुके हैं। विद्यार्थी जीवन से भूमिगत कम्युनिष्ट राजनीति में लगे खनाल तत्कालीन नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य बनने के बाद महासचिव पद पर आसीन हुए। २०४७ साल में नेकपा मार्क्सवादी और नेकपा माले मिलकर नेकपा (एकिकृत माक्सवादी लेनिनवादी) बनने के बाद वे उस पार्टी के स्थायी समिति सदस्य हुए। २०६६ साल के बुटवल अधिवेशन के बाद वे एमाले के अध्यक्ष में निर्वाचित हुए । खनाल ने २०६७ माघ २३ गते राष्ट्रपति रामवरण यादवके सामु पद और गोपनीयताके सपथ ग्रहण किया ।
राजनीतिक जीवन [संपादित करें]
झलनाथ खनाल का जन्म इलाम जिले के साँखेजुङ गाविस-४ के पण्डित गाँव में १९ मार्च १९५० भएको हो । पिता पुङ्कनाथ र माता मधुमाता खनाल के सातवें सन्तान के रूप में जन्मे खनाल को बाल्यकाल में घरपरिवार में 'जन्तरे' नाम से पुकारा जाता था।
विद्यालय में अध्ययन करते हुए नै राजनीति, लेखन, नृत्य, गायन में संलग्न रहते हुए खनाल भलिबल के कुशल खिलाडी भी थे । वि० सं० २०२०/२१ साल से ही जनहित के पक्ष में विद्यार्थी राजनीति सुरु करने वाले खनाल वि०सं० २०२३ साल में मेची विद्यार्थी युनियन के अध्यक्ष बने।
२०२५ साल में कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता पाने के बाद सक्रिय राजनीति शुरु किया। खनाल ने विज्ञान विषय में स्नातक का अध्ययन पूरा करने के बाद २०२७/२८ साल के करीब वागलुङ जिला स्थित गलकोट माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्य किया । उनको तत्कालीन पञ्चायती प्रशासन ने कम्युनिस्ट राजनीति में लगने और विद्यार्थियों को व्यवस्था विरुद्ध भड़काने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया । इसके बाद इलाम के भानुभक्त माध्यमिक विद्यालय मङ्गलबारे पहुँचने पर भी राजनैतिक संलग्नता के अभियोग में पकड़कर जेल भेजा गया ।
सन्दर्भ [संपादित करें]
- झलनाथ खनालको जीवनी, हिमालय टेलिभिजन, २०६७ माघ २०
| पार्टी राजनैतिक अधिकारी | ||
|---|---|---|
| पूर्वाधिकारी माधव कुमार नेपाल |
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के महासचिव २००८ – २००९ |
उत्तराधिकारी ईश्वर पोखरेल |
| पार्टी राजनैतिक अधिकारी | ||
| पूर्वाधिकारी माधव कुमार नेपाल |
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष २००९ – वर्तमान |
पदस्थ |
| राजनीतिक कार्यालय | ||
| पूर्वाधिकारी माधव कुमार नेपाल |
नेपाल के प्रधानमन्त्री २०११ – वर्तमान |
पदस्थ |