जेन्गिश चोकुसु
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
जेन्गिश चोकुसु (Jengish Chokusu; किरगिज़: Жеңиш чокусу, झ़ेन्गिश चोकुसु; रूसी: Пик победы, पीक पोबेदी; उइग़ुर: तोमुर) तियान शान पर्वत शृंखला का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह मध्य एशिया में किर्गिज़स्तान और चीन कि सीमा पर इसिक कुल झील से दक्षिण में स्थित है। इसके शिखर की ऊँचाई ७,४३९ मीटर (२४,४०६ फ़ुट) है। हर भाषा में इसके नाम का अर्थ 'विजय शिखर' है और इसलिए इसे कभी-कभी अंग्रेज़ी में भी 'विक्ट्री पीक' (Victory Peak) कहा जाता है।[1]
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] सन्दर्भ
- ↑ The Bradt Travel Guide: KyrgyzstanBradt Travel GuideBradt GuidesBradt Travel Guide Kyrgyzstan, Laurence Mitchell, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 9781841622217, ... The highest mountain peaks lie in the Central Tien Shan range too: Jengish Chokusu, formerly known as Peak Pobeda, is both Kyrgyzstan's and the Tien Shan's highest peak, standing at 7439m on the border with China ...