चिल्का रोटी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छिलका रोटी
अन्य नामचिल्का रोटी
प्रकाररोटी
मूल स्थानभारत
क्षेत्र या राज्यझारखण्ड
मुख्य सामग्रीचावल

छिलका रोटी भारत के झारखण्ड राज्य की एक पारंपरिक रोटी है। यह चावल के आटे से तैयार किया जाता है। इसे चटनी, सब्जियों और मांस के साथ परोसा जाता है। इसे चिल्का रोटी भी कहा जाता है।[1][2]

चावल को पारंपरिक 'ढेंकी' में पीसकर आटा तैयार किया जाता है। इसके बाद आटे को पानी में मिलाकर घोल बना लिया जाता है और स्वाद के लिए नमक मिलाया जाता है। फिर गरम तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर, घोल को गोलाकार में फैलाया जाता है।[3] घोल के हल्का भूरा हो जाने पर इसे पलट दिया जाता है और दूसरी तरफ से भी भून लिया जाता है। अच्छी तरह से सिकने पर जब दूसरी तरफ का रंग हल्का भूरा हो जाए तो रोटी तैयार होता है। इसे आम तौर पर चटनी, सब्जियों और मांस के साथ परोसा जाता है।[4][5]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Chilka Roti Recipe: झारखंड की फेमस चिल्का रोटी का लें ज़ायका, आसान है रेसिपी". News18 हिंदी. 2022-01-30. अभिगमन तिथि 2024-02-07.
  2. "Jharkhand Special: चिल्का रोटी से लेकर चावल की बीयर तक, झारखंड में मशहूर हैं ये व्यंजन". Zee News. अभिगमन तिथि 2024-02-07.
  3. Dongre, Renu Agrawal (2020-09-14). "Chilka Roti (Lentil & Rice Crepes)". Cook With Renu (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-02-07.
  4. "झारखंड की फेमस चिल्का रोटी बनाने की विधि". Pakwangali. अभिगमन तिथि 2024-02-07.
  5. Anantham, Nithya. "Chilka Roti Recipe (Jharkhand Style Rice and Lentil Roti)". Archana's Kitchen (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-02-07.