ग्रैंड ट्रंक एक्स्प्रेस २६१५

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ग्रैंड ट्रंक एक्स्प्रेस 12615 भारतीय रेल द्वारा संचालित एक मेल एक्स्प्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:MAS) से 07:15PM बजे छूटती है और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड:NDLS) पर 06:20AM बजे पहुंचती है। इसकी यात्रा अवधि है 35 घंटे 5 मिनट।

ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस

इतिहास[संपादित करें]

यह ट्रेन 1929 में मद्रास और दक्षिणी महरत्ता रेलवे द्वारा शुरू की गई थी।[1] तत्कालीन मद्रास (अब चेन्नई) में इसका मुख्यालय था, उस समय यह ट्रेन पेशावर जो अब पाकिस्‍तान का हिस्‍सा है और मंगलौर के जो उस समय मद्रास प्रान्त का हिस्सा था के बीच चलाई गई थी। उस समय की यह सबसे लंबी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी थी। यह ऐतिहासिक रेलगाडी अब नई दिल्ली और मद्रास (अब चेन्नई) के बीच चलाई जा रही है। पहले कि तुलना में जीटी एक्सप्रेस का मार्ग अब काफी छोटा है। पहले भी इस ट्रेन की दूरी को कम किया गया था यह ट्रेन परिचालन के कुछ ही दिन बाद ही लाहौर (अब पाकिस्‍तान में) और मेटटुपालयम के बीच चलाई गई थी। तब यह ट्रेन ऊटी और कून्‍ूर को होते हुए चलती थी। उस समय की यह सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन की गिनती में आती थी।[2]

आजादी से पहले जब यह ट्रेन चला करती थी तो पेशावर से मैंगलोर तक की दूरी तय करने में 104 घंटे लगते थे। अब यह ट्रेन भारत की राजधानी नई दिल्‍ली से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बीच प्रतिदिन चलती है। अब भी यह ट्रेन देश की राजधानी से तमिलनाडु की राजधानी तक पहुंचने में 35 घंटे 35 मिनट का समय लेती है। दोनों राजधानी की दूरी 2186 किलोमीटर (1358 मील) है। इस दूरी के बीच यह ट्रेन 38 स्‍टेशनों से होकर गुजरती है। आज भी यह ट्रेन देश की सबसे लंबी रेल मार्ग को तय करती है। और गंतव्‍य तक पहुंचने में तीन दिन का समय लेती है।

अनुसूची और सर्विस द ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस[संपादित करें]

ट्रेन अपने इस सफर में कई राज्‍यों से होकर गुजरती है जिसमें तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली प्रमुख हैं।

रेलगाड़ी के कोच[संपादित करें]

इस रेलगाडी में 24 डिब्बे जिसमें 13 स्‍लीपर क्‍लास के डिब्‍बे हैं, 3 एसी के 3 डिब्‍बे, 2 एसी का डिब्‍बा एवं 1 एसी का एक डिब्‍बा है। चार सामान्‍य और अनारक्षित और एक पेंट्रीकार है। कभी कभी ट्रेन में यात्रियों की संख्‍या बढने पर स्‍लीपर कोच लगाया जाता है और तब यह 25 डिब्‍बों की ट्रेन बन कर चलती है। चूंकि यह ट्रेन गै्ड ट्रंक रूट पर चलती है इसलिए इस ट्रेन का नाम ग्रेड ट्रैंक एक्सप्रेस रखा गया है। यह पूरी तरह से विद्युत संचालित ट्रेन है।

अब जीटी पहले की तरह प्रतिष्ठित और सबसे तेज चलने वाली ट्रेन नहीं रह गई है अब इसी मार्ग पर एक और ट्रेन संचालित है जिसका नाम है तमिलनाडु एक्सप्रेस। यह ट्रेन जीटी की तुलना में तेजगति से चलती है और इसके रास्‍ते में महज 10 स्‍टेशन पर ही रुकती है।

नई दिल्ली से चेन्नई के बीच में पड़ने वाले स्टेशन[3]

Ode Stn

Name

Arr. Dep. Halt Dist. Day Dep

30-Apr

Dep

01-May

Dep

02-May

1 NDLS New

Delhi

First 18.40 0 0 1
2 MTJ Mathura

Jn

20.45 20.50 5 141 1
3 RKM Raja

Ki Mandi

21.26 21.28 2 191 1
4 AGC Agra

Cantt

21.45 21.50 5 195 1
5 DHO Dhaulpur 22.23 22.25 2 247 1
6 MRA Morena 22.50 22.52 2 275 1
7 GWL Gwalior

Jn

23.25 23.30 5 313 1
8 JHS Jhansi

Jn

00.56 01.08 12 410 2
9 BINA Bina

Jn

03.15 03.20 5 563 2
10 BAQ Ganj

Basoda

03.52 03.54 2 609 2
11 BHS Vidisha 04.21 04.23 2 648 2
12 BPL Bhopal

Jn (RL)

05.20 05.25 5 701 2
13 HBJ Habibganj 05.38 05.40 2 707 2
14 HBD Hoshangabad 06.35 06.37 2 775 2
15 ET Itarsi

Jn

07.15 07.25 10 793 2
16 GDYA Ghoradongri 08.28 08.30 2 863 2
17 BZU Betul 09.16 09.18 2 900 2
18 AMLA Amla

Jn

09.42 09.45 3 923 2
19 PAR Pandhurna 10.41 10.43 2 986 2
20 NRKR Narkher 10.59 11.01 2 1004 2
21 NGP Nagpur

Jn (RL)

12.20 12.30 10 1090 2
22 SEGM Sewagram 13.32 13.34 2 1166 2
23 HGT Hinganghat 14.02 14.04 2 1203 2
24 CD Chandrapur

Maharashtra

15.09 15.11 2 1287 2
25 BPQ Balharshah

(RL)

15.55 16.05 10 1301 2
26 SKZR Sirpur

Kaghaznagar

16.53 16.55 2 1371 2
27 BPA Belampalli 17.30 17.32 2 1409 2
28 MCI Manchiryal 17.47 17.49 2 1429 2
29 RDM Ramagundam 17.58 18.00 2 1443 2
30 WL Warangal 19.30 19.35 5 1544 2
31 KMT Khammam 21.20 21.22 2 1651 2
32 BZA Vijayawada

Jn (RL)

23.15 23.25 10 1752 2
33 TEL Tenali

Jn

23.52 23.54 2 1784 2
34 BPP Bapatla 00.25 00.27 2 1826 3
35 CLX Chirala 00.37 00.39 2 1841 3
36 OGL Ongole 01.21 01.23 2 1891 3
37 NLR Nellore 02.38 02.40 2 2007 3
38 GDR Gudur

Jn

03.58 04.00 2 2045 3
39 MAS Chennai

Central

06.15 Last 0 2182 3

इरेल से आभार

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "क्लासिक ट्रैंस ऑफ़ इंडिया: एस. शंकर". इंडियन रेलवेज फैन क्लब एसोसिएशन. मूल से 4 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ नवंबर २०१३.
  2. "ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस समय सारणी". इरेल.इन. मूल से 18 मई 2015 को पुरालेखित.
  3. "ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस". क्लिरट्रिप.कॉम. मूल से 12 मई 2015 को पुरालेखित.