गुरद्वारा पाओंटा साहिब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुरद्वारा पाओंटा साहिब
Gurudwara Paonta Sahib

गुरद्वारा पाओंटा साहिब के भीतर
गुरद्वारा पाओंटा साहिब is located in हिमाचल प्रदेश
गुरद्वारा पाओंटा साहिब
हिमाचल प्रदेश में अवस्थिति
सामान्य विवरण
वास्तुकला शैली सिख स्थापत्यकला
शहर पाओंटा साहिब, सिरमौर ज़िला, हिमाचल प्रदेश
राष्ट्र  भारत

गुरद्वारा पाओंटा साहिब (Gurudwara Paonta Sahib) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर ज़िले के पाओंटा साहिब नगर में स्थित एक ऐतिहासिक गुरद्वारा है। यमुना नदी के किनारे स्थित यह गुरद्वारा सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी, की स्मृति में बनाया गया था। यहाँ शुद्ध सोने की बनी एक पालकी है, जिसे श्रद्धालुओं द्वारा दान से निर्मित करा गया है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

गुरद्वारा परिसर के भीतर श्री तलाब अस्थान और श्री दस्तार अस्थान दो महत्वपूर्ण स्थान हैं। श्री तलाब अस्थान में आय दी जाती है और श्री दस्तार अस्थान में पगड़ी बाँधने की प्रतियोगिता होती है। गुरद्वारे से जुड़ा यमुना देवी का एक ऐतिहासिक मन्दिर भी है। समीप कवि दरबार है, जहाँ कविता प्रतियोगिता आयोजित होती है। गुरद्वारा पाओंटा साहिब में गुरु गोबिंद सिंह से सम्बन्धित बहुत वस्तुएँ हैं, जो एक संग्रहालय में प्रदर्शित है। इसमें गुरु जी के अस्त्र व उनकी कलम रखी गई है।[3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452
  2. "Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448
  3. G.S., Randhir (1990). Sikh shrines in India. New Delhi: The Director of Publication Division, Ministry of Information and Broadcasting, Government of India. p. 47.