खादी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
खादी या खद्दर भारत में हाँथ से बनने वाले वस्त्रों को कहते हैं। खादी वस्त्र सूती, रेशमी, या ऊनी हो सकते हैं। इनके लिये बनने वाला सूत चरखे की सहायता से बनाया जाता है।
खादी वस्त्रों की विशेषता है कि ये शरीर को गर्मी में ठण्डे और सर्दी में गरम रखते हैं।
भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में खादी का बहुत महत्व रहा। गांधीजी ने १९२० के दशक में गावों को आत्म निर्भर बनाने के लिये खादी के प्रचार-प्रसार पर बहुत जोर दिया .