ख़ाबारोव्स्क

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
ख़ाबारोव्स्क शहर में नदी के किनारे बना एक बीच

ख़ाबारोव्स्क (रूसी: Хаба́ровск) रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक शहर है और रूस के ख़ाबारोव्स्क क्राय राज्य की राजधानी है। यह रूस की चीन के साथ सरहद से केवल ३० किमी की दूरी पर है। व्लादिवोस्तोक के बाद, ख़ाबारोव्स्क रूस के सुदूर-पूर्व का दूसरा सब से बड़ा नगर है। सन् २०१० में की गई एक जनगणना के अनुसार इसकी आबादी ५,७७,६६८ थी। ख़ाबारोव्स्क शहर अमूर नदी और उसुरी नदी के संगम पर स्थित है। यह व्लादिवोस्तोक से ८०० किमी उत्तर में है और उस से ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। रूस की राजधानी मोस्को से यह ८,५२३ किमी की दूरी पर है।[1]

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] सन्दर्भ

  1. Rivers of the world: a social, geographical, and environmental sourcebook, James R. Penn, ABC-CLIO, 2001, ISBN 9781576070420, ... Khabarovsk, near the confluence of the Amur and Ussuri, has centrality: its manufacturing specialization has been in the machine and metal-working industries ...
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ