कांची कामकोटि पीठ
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
कांची मठ कांचीपुरम में स्थापित एक हिन्दू मठ है। यह पांच पंचभूतस्थलों में से एक है। इसे पहले कांची कामकोटि पीठम कहते थे। यह आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा भारत पर्यन्त स्थापित चार मठों में से एक है। यहां के मठाधीश्वर को शंकराचार्य कहते हैं। कांची मठ को प्रसिद्धि १८वीं शताब्दी से मिली। तब यह कुंभकोणम में हुआ करता था। कुछ लोगों के अनुसार यह पहले शृंगेरी पीठ की एक शाखा की तरह था, जिसे बाद में पूर्ण मठ का स्तर मिला। आज यह दक्षिण भारत के महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है।