कमलेश शिवजी विकमसे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
कमलेश शिवजी विकमसे
जन्म 06 दिसम्बर 1960
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारत
शिक्षा मुम्बई विश्वविद्यालय
पोद्दार कॉलेज, मुम्बई
फैलो सनदी लेखाकार
पेशा वरिष्ठ साथी, खिमजी कुँवरजी एंड कंपनी
पदवी चार्टर्ड अकाउंटेंट

कमलेश शिवजी विकमसे एक भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आई० सी० ए० आई०) के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे एशियाई और प्रशांत लेखाकारो का परिसंघ (सी० ए० पी० ए०) के भी पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।[1][2][3]

बचपन और शिक्षा[संपादित करें]

कमलेश का जन्म दिसंबर १९६० में मुंबई में एक शिक्षित परिवार में हुआ। उनके पिता, श्री शिवजी के० विकमसे भी एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान के केंद्रीय परिषद के पूर्व सदस्य रह चुके हैं।

उन्होंने पोदार कॉलेज में में अध्ययन करने के बाद, मुंबई विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की और १९८२ में चार्टर्ड एकाउंटेंट बने।


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Kamlesh Vikamsey elected as Vice President of ICAI". द हिन्दू. Chennai, India. 19 February 2004. मूल से 6 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 जुलाई 2016.
  2. "Kamlesh Shivji Vikamsey and T.N. Manoharan elected New President and Vice-President of ICAI - (05-02-05)". ICAI. 5 February 2005. मूल से 4 नवंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 July 2010.
  3. "Kamlesh Vikamsey new ICAI President".[मृत कड़ियाँ]