इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (संक्षेप में इग्नू -IGNOU ) भारतीय संसदीय अधिनियम के द्वारा सितम्बर, 1985 में स्थापित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य कार्यालय नयी दिल्ली (मैदान गढ़ी) में स्थापित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। भारत और अन्य 33 देशों के लगभग 30 लाख विद्यार्थी इसमें अध्ययन करते हैं। यह विश्वविद्यालय भारत में मुक्त और दूरवर्ती अध्ययन का राष्ट्रीय संसाधन केंद्र भी है तथा दूरवर्ती शिक्षा में दुनिया का नायक है।[1]
शिक्षण और अनुसंधान के अलावा, विस्तार और प्रशिक्षण इस विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का मुख्य आधार है।
अनुक्रम |
[संपादित करें] प्रबन्धन समिति
- प्रोफेसर राजशेखरन पिल्ले (उप-कुलपति, ईग्नू)
[संपादित करें] इग्नू के विभिन्न विद्यापीठ
- सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ- सामाजिक विग्यान विद्यापीथ के अन्तर्गत पुस्तकाल्य एवम सूचना विभाग मै ८ अध्यापक है ।
- शिक्षा विद्यापीठ
- कृषि विद्यापीठ
- विधि विद्यापीठ
- विज्ञान विद्यापीठ
- प्रबन्धन विज्ञान विद्यापीठ
- कंप्यूटर एवं सूचना विज्ञान विद्यापीठ
- सतत शिक्षा विद्यापीठ
[संपादित करें] मुख्य प्रभाग
- विद्यार्थी पंजीकरण एवं मूल्यांकन प्रभाग
- सामग्री उत्पादन एवं वितरण प्रभाग
- पुस्तकालय एवं प्रलेखन प्रभाग
- हार्टिकलचर प्रभाग
[संपादित करें] मूल्यांकन पद्घति
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मूल्यांकन की द्वि-स्तरीय प्रणाली का प्रयोग करता हैः
- अध्यापक जाँच/कंप्यूटर जाँच सत्रीय कार्यों, प्रयोगात्मक सत्रीय कार्यों, परियोजना कार्य द्वारा सतत मूल्यांकन |
- सत्रांत परीक्षा (आमतौर पर साल में दो बार (जून और दिसम्बर))
सत्रीय कार्य और सत्रांत परीक्षाएँ अनिवार्य हैं । मूल्यांकन के उद्देश्य से दोनों प्रकार के आकलनों के लिए आनुपातिक अंक निर्धारित किए गए हैं । प्रथम प्रयास में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान किए जाते हैं ।
दूर शिक्षा के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय अग्रणी है और कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग द्वारा दूर शिक्षा में सर्वोत्तम केंद्र का सम्मान प्राप्त कर चुका है । उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने देश के अतिरिक्त राष्ट्रीय सीमाओं को लाँघते हुए विकासशील देशों (खाडी देशो, अफ्रिका तथा दक्षिण पूर्वी एशिया आदि) में भी इस क्षेत्र में सहायता प्रदान कर रहा है । अत्याधुनिक दूर शिक्षा प्रणाली ने समाज के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले वर्गों तक पहुँचने में इसकी सहायता की है ।
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] संदर्भ
- ↑ "‘इग्नू’ दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है". जोश 18(हिन्दी). http://josh18.in.com/hindi/yog-moneylife/573432/0. अभिगमन तिथि: २००९.