इंजन स्टार्टर
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
सभी इंजनों को स्टार्ट करने के लिये उन्हें कुछ चक्कर घुमाना पड़ता है। इस कार्य के लिये प्रयुक्त होने वाली युक्ति को इंजन प्रवर्तक या इंजन स्टार्टर कहते हैं। इंजन स्टार्टर कई प्रकार के होते हैं जैसे - वैद्युत मोटर, वायुचालित मोटर (pneumatic motor), द्रवचालित मोटर (hydraulic motor) आदि। मोटर स्टार्टर द्वारा कुछ चक्कर घुमाने के बाद इंजन स्वयं अपनी शक्ति से घूमने लगता है।