विद्युत मोटर

विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
विभिन्न आकार-प्रकार की विद्युत मोटरें

विद्युत मोटर (electric motor) एक विद्युतयांत्रिक मशीन है जो विद्युत उर्जा को यांत्रिक उर्जा में बदलती है; अर्थात इसे उपयुक्त विद्युत स्रोत से जोडने पर यह घूमने लगती है जिससे इससे जुडी मशीन या यन्त्र भी घूमने लगती है। यह विद्युत जनित्र का उल्टा काम करती है जो यांत्रिक ऊर्जा लेकर विद्युत उर्जा पैदा करता है। कुछ मोटरें अलग-अलग परिस्थितियों में मोटर या जनरेटर (जनित्र) दोनो की तरह भी काम करती हैं।

अनुक्रम

[संपादित करें] वर्गीकरण

परम्परागत रूप से मोटर दो प्रकार के गिनाये जाते रहे हैं - दिष्टधारा मोटर (डीसी मोटर) एवं प्रत्यावर्ती धारा मोटर (एसी मोटर)। किन्तु समय के साथ यह वर्गीकरण कमजोर पड़ गया है क्योंकि यूनिवर्सल मोटर एसी से भी चल सकती है। शक्ति एलेक्ट्रानिकी (पॉवर एलेक्ट्रानिक्स) के विकास ने कम्युटेटर को अब मोटरों के अ न्दर से बाहर कर दिया है।

मोटरों का दूसरा वर्गीकरण सिन्क्रोनस और असिन्क्रोनस के रूप में किया जाता है। यह कुछ सीमा तक अधिक तर्कपूर्ण वर्गीकरण है। सिन्क्रोनस मशीनों का रोटर उसी कोणीय चाल से चक्कर काटता है जिस गति से उस मोटर की प्रत्यावर्ती धारा के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र गति करता है। किन्तु इसके विपरीत असिन्क्रोनस मोटरों का रोटर कुछ कम गति से चक्कर करता है। प्रेरण मोटर (इन्डक्शन मोटर) इसका प्रमुख उदाहरण है।

कुछ प्रमुख मोटरें इस प्रकार हैं:

[संपादित करें] डीसी मोटर

डीसी मोटरें वहाँ अधिक उपयोगी होती हैं जहाँ चाल-नियंत्रण (स्पीड कन्ट्रोल) बहुत महत्व रखता है। ऐसा इसलिये है कि इनका स्पीड कन्ट्रोल बहुत आसानी से किया जा सकता है।

  • ब्रशसहित डीसी मोटर (brushed DC motor)
  • ब्रशरहित डीसी मोटर (Brushless DC motor)


[संपादित करें] यूनिवर्सल मोटर

यह वास्तव में सेरीज डीसी मोटर है जो एसी एवं डीसी दोनो से चलायी जा सकती है।घरों में उपयोग में आने वाला मिक्सर का मोटर यूनिवर्सल मोटर ही होता है। इसके अतिरिक्त रेलगाडी का इंजन खींचने के लिये (ट्रैक्शन मोटर) यूनिवर्शल मोटर का ही उपयोग किया जाता है क्योंकि इनकी चाल के साथ बलाघूर्ण के बदलने का सम्बन्ध (टॉर्क-स्पीड हकैरेक्टरिस्टिक) इस काम के लिये बहुत उपयुक्त है। यह मोटर कम चाल पर बहुत अधिक बलाघूर्ण पैदा करता है जबकि चाल बढने पर इसके द्वारा उत्पन्न किया गया बलाघूर्ण क्रमशः कम होता जाता है।

[संपादित करें] प्रेरण मोटर

यह मोटर सबसे अधिक उपयोग में आता है जिसके कारण इसे उद्योगों का वर्कहॉर्स कहते हैं। इसमें घिसने वाला कोई अवयव नहीं है जिससे यह बिना मरम्मत के बहुत दिनो तक चल सकता है।

  • तीन फेजी
    • स्क्वैरेल केज
    • स्लिप-रिंग
  • एक फेजी

घरों में सामान्य कार्यों एवं कम शक्ति के लिये प्रयुक्त अधिकांश मोटरें एक-फेजी प्रेरण मोटर ही होतीं हैं इन्हें फ्रैक्श्नल हॉर्शपॉवर मोटर भी कहते हैं। उदाहरण के लिये पंखों, धुलाई की मशीनों के मोटर आदि ।


[संपादित करें] सिन्क्रोनस मोटर

तीन फेजी सिन्क्रोनस मोटर बहुत कम उपयोग में आती है। इसका एक प्रमुख उपयोग शक्ति गुणांक (पॉवर फैक्टर) को अच्छा बनाने (लगभग १ करने हेतु) के लिये किया जाता है। यह अपने-आप स्टार्ट नहीं होती एवं चलाना आरम्भ करने के लिये कुछ अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ती है। किन्तु सिन्क्रोनस जनित्र या अल्टरनेटर का बहुत उपयोग होता है और दुनिया का अधिकांश विद्युत शक्ति अल्तरनेतरों के द्वारा हि पैदा की जा रही है।


[संपादित करें] रेखीय मोटर

इनका उपयोग आजकल तेज गति की गाडियों में हो रहा है।


[संपादित करें] स्टेपर मोटर

आजकल इनका उपयोग स्थिति नियंत्रण (पोसिशन कन्ट्रोल) एवं चाल-नियन्त्रण (स्पीड कन्ट्रोल) के लिये बहुत होता है। इनको आंकिक निकायों (डिजिटल सिस्टम्स्) की सहायता से कन्ट्रोल करना बहुत आसान कार्य है; जैसे कि किसी माइक्रोकनट्रोलर की सहायता से।

[संपादित करें] मोटरों की परस्पर तुलना

मोटर का प्रकार लाभ हानियाँ प्रमुख उपयोग प्राय: प्रयुक्त ड्राइव
AC Induction
(Shaded Pole)
Least expensive
Long life
high power
Rotation slips from frequency
Low starting torque
Fans Uni/Poly-phase AC
AC Induction
(split-phase capacitor)
High power
high starting torque
Rotation slips from frequency Appliances Uni/Poly-phase AC
AC Synchronous Rotation in-sync with freq
long-life (alternator)
More expensive Industrial motors
Clocks
Audio turntables
tape drives
Uni/Poly-phase AC
Stepper DC Precision positioning
High holding torque

Requires a controller
Positioning in printers and floppy drives Multiphase DC
Brushless DC electric motor Long lifespan
low maintenance
High efficiency
High initial cost
Requires a controller
Hard drives
CD/DVD players
electric vehicles
Multiphase DC
Brushed DC electric motor Low initial cost
Simple speed control (Dynamo)
High maintenance (brushes)
Low lifespan
Treadmill exercisers
automotive starters
Direct PWM

[१]

[संपादित करें] वाह्य सूत्र


गलती उद्घृत करें: <ref> tags exist, but no <references/> tag was found