आर्लिंग्टन, टॅक्सस
|
|
|
|
| राजनैतिक | |
|---|---|
| - देश | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| - राज्य | टॅक्सस |
| - काउन्टियां | टारण्ट |
| भौगोलिक (क्षेत्रफल) | |
| - नगर | २५६.५ किमी² |
| - भूमिक्षेत्र | २४८.२ किमी² |
| - जलक्षेत्र | ८.३ किमी² |
| - ऊँचाई | १८४ मीटर |
| जनसांख्यिकी (२००४) | |
| - नगर | ३,५९,४६७ |
| - घनत्व | १,३४१.७/किमी² |
| - नगरीय-क्षेत्र | ३८,२२,५०९ |
| - महानगर | ५७,००,२५६ |
| - क्षेत्रीयता | आर्लिंग्टन-वासी) |
| अतिरिक्त सूचना | |
| समय क्षेत्र | सीएसटी: यूटीसी-६ |
| ग्रीष्मकालीन (डीएसटी) | सीडीटी: यूटीसी-५ |
| अक्षांश देशान्तर |
३२°४२′१८″उ ९७°०७′२२″प |
आर्लिंग्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका के टॅक्सस राज्य की टारण्ट काउण्टी में स्थित एक नगर है। यह डालास-फोर्ट वर्थ-आर्लिंग्टन महानगर क्षेत्र के भीतर आता है। डा. रॉबर्ट क्लक इस नगर के महापौर हैं। आर्लिंग्टन, टेक्सास राज्य में सातवां और संरा अमेरिका में पचासवां सबसे बड़ा नगर है।
अनुक्रम |
[संपादित करें] शिक्षा
- महाविद्यालय और विश्वविद्यालय
टॅक्सस विश्वविद्यालय, आर्लिंग्टन में स्थित है। इसके अतिरिक्त टारण्ट काउण्टी महाविद्यालय का दक्षिणपूर्वी कैम्पस और आर्लिंग्टन बैप्टिस्ट महाविद्यालय यहाँ स्थित हैं। फ़िनक्स विश्वविद्यालय भी आर्लिंग्टन से होकर जाने वाले इण्टरस्टेट २० (अन्तर्राज्यीय महामार्ग) पर स्थित है।
आर्लिंग्टन का टॅक्सस विश्वविद्यालय, टॅक्सस विश्वविद्यालय व्यस्था का तीसरा सबसे बड़ा संस्थान है। इस समय विश्वविद्यालय में २००७ की शरद ऋतु तक २४,८८८ विद्यार्थी नामांकित हैं और यह आर्लिंग्टन की एक मूल्यवान सम्पत्ति है जो इसकी स्थानीय अर्थव्यस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
[संपादित करें] खेलकूद
आर्लिंग्टन, टॅक्सस रेञ्जर्स बेसबॉल टीम और डालास काउबॉयस का गृह-नगर है। काऊबॉयस का नया स्टेडियम २०११ में सूपर बाउल XLV की मेज़बानी करेगा।
[संपादित करें] परिवहन
आर्लिंग्टन नगरपालिका हवाई अड्डा, आर्लिंग्टन में स्थित है।
आर्लिंग्टन, संरा अमेरिका का सबसे बड़ा नगर हैं जहाँ पर कोई विस्तृत सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध नहीं है। मतदाताओं ने तीन बार स्थाई रूट की बस ट्रांज़िट प्रणाली अस्वीकार कर दिया है। लेकिन आर्लिंग्टन में चार ट्रांज़िट प्रणालियां है जो विभिन्न जनसांख्यिकीय समूहों को सेवाएं प्रदान करतीं हैइं। हान्डिट्रान वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों के लिए है। आर्लिंग्टन के होटल अपने यहाँ आने वाले अतिथियों के लिए चलाई जाने वाली बसों के किराए का भुगतान करते हैं। आर्लिंग्टन का टेक्सास विश्वविद्यालय अपने छात्रों के लिए शटल सेवा प्रदान करता है।
[संपादित करें] भगिनी नगर
आर्लिंग्टन और जर्मनी का
बाड कोनिग्शोफ़न नगर १९५२ से भगिनी नगर हैं।
[संपादित करें] बाहरी कडियाँ
|
|||||||||||