डॅनवर
|
|
| क्षेत्रफल | |
|---|---|
| - नगर | ४०१.२ किमी² |
| - भूमिक्षेत्र | ३९७ किमी² |
| - जलक्षेत्र | ४.१ किमी² |
| - महानगर | २१,७९३.२ किमी² |
| जनसंख्या (२००६) | |
| - नगर | ५,६६,९७४ |
| - घनत्व | १,४०६.२/किमी² |
| - महानगर | २४,०८,७५० |
| - घनत्व | ११०.४/किमी² |
| अतिरिक्त सूचना | |
| समय क्षेत्र | एमएसटी: यूटीसी-७ |
| ग्रीष्मकालीन (डीएसटी) | एमडीटी: यूटीसी-६ |
| अक्षांश देशान्तर |
३९°४४′२१″उ १०४°५९′५″प |
डॅनवर (Denver) संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोरैडो राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह रॉकी पर्वत की तलहटी में दक्षिणी प्लैट नदी तट बसा हुआ है। इस नगर के लिए एक उपनाम है द माइल हाई सिटी अर्थात मील ऊँचा नगर, क्योंकि यह समुद्र तल से बहुत ऊँचाई पर बसा हुआ है। डेनवर के राज्य राजधानी भवन पर स्थित एक बिन्दू पर यह ५,२८० फीट (१,६०९ मीटर) ऊँचा है। डेनवर, डेनवर ब्रोंकोस फुटबॉल टीम का गृह नगर है, यह खेल अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है।
अनुक्रम |
इतिहास [संपादित करें]
डेनवर नगर की स्थापना नवंबर १८५८ में एक खनन कस्बे के रूप में पाइक्स पीक गोल्ड रश या 'स्वर्ण दौड़' के दौरान पश्चिमी कैंसास प्रदेश में की गई थी। उस वर्ष की गर्मियों में, स्वर्ण खोजकों के एक समूह ने जो ल्वेरेन्स, कैंसास से आए थे यहाँ पहुँचे और दक्षिणी प्लैट नदी के तट पर मोन्टाना नगर की स्थापना की। यह उस नगर का प्रथम अवस्थापन था जो बाद में वर्तमान डेनवर बना। यद्यपि बहुत शीघ्र ही यह स्थान मन्द पड़ने लगा और इसे १८५९ की गर्मियों में औरारिया और संत चार्ल्स नगर के लिए छोड़ दिया गया।
भूगोल [संपादित करें]
डेनवर फ्रन्ट रेन्ज अर्बन कॉरिडोर के केन्द्र में स्थित है, पश्चिम में रॉकी पर्वतों और पूर्व में उच्च मौदानोण से घिरा हुआ। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार, इस नगर का कुल क्षेत्रफल ४०१.३ किमी² है, जिसमें से ४.१ किमी² (१.०३%) जलक्षेत्र है। डेनवर नगर और काउन्टी केवल तीन अन्य काउन्टियों से घिरे हुए हैं: एडम्स काउन्टी उत्तर और पूर्व में, आरापाहो काउन्टी (Arapahoe) दक्षिण और पूर्व में, और जेफ़रसन काउन्टी पश्चिम में।
मौसम [संपादित करें]
डेनवर का औसत तापमान १०.१ °से है, और औसत वार्षिक अवक्षेपण १५.८१ इन्च है। मौसम का पहला हिमपात सामान्यतः १९ अक्टूबर के आसपास और अन्तिम हिमपात २७ अप्रैल के आसपास होता है, और प्रत्येक मौसम में लगभग ६१.४ इन्च तक हिम-जमाव हो जाता है।
डेनवर की सर्दियां मृदु से शीत तक परिवर्तित होती रहती हैं। डेनवर में आजतक का सबसे कम तापमान ९ जनवरी को -३३.९ °से दर्ज किया गया था, और अन्तिम बार -२९ °से से कम तापमान फरवरी २००७ में दर्ज किया गया था जब तापमान -३० °से था। यद्यपि एतिहासिक रूप से जनवरी का महीना डेनवर में सर्वाधिक ठंडा रहा है लेकिन हाल के वर्षों में दिसंबर के महीने में अधिकतम औसत तापमान अधिक कम रहता है।
| महीने | जन | फर | मार्च | अप्रैल | मई | जून | जुलाई | अग | सितं | अक्तू | नवं | दिसं | वर्ष |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| उच्चमान°C (°F) | 24 (76) |
25 (77) |
29 (84) |
32 (90) |
35 (95) |
40 (104) |
41 (105) |
41 (105) |
36 (97) |
32 (90) |
27 (80) |
26 (79) |
41 (105) |
| औसत उच्च°C (°F) | 6 (43) |
8 (47) |
12 (54) |
16 (61) |
21 (70) |
28 (82) |
31 (88) |
30 (86) |
25 (77) |
19 (66) |
11 (51) |
7 (44) |
18 (64.2) |
| औसत निम्न °C (°F) | -9 (15) |
-7 (19) |
-4 (25) |
1 (34) |
7 (44) |
12 (53) |
14 (58) |
14 (57) |
8 (47) |
2 (36) |
-4 (24) |
-9 (16) |
2 (35.8) |
| निम्नमान °C (°F) | -34 (-29) |
-32 (-25) |
-24 (-11) |
-19 (-2) |
-7 (19) |
-1 (30) |
6 (42) |
4 (40) |
-8 (17) |
-19 (-2) |
-28 (-18) |
-32 (-25) |
-34 (-29) |
| वर्षा mm (इंच) | 13 (0.51) |
12.4 (0.49) |
32.5 (1.28) |
49 (1.93) |
58.9 (2.32) |
39.6 (1.56) |
54.9 (2.16) |
46.2 (1.82) |
29 (1.14) |
25.1 (0.99) |
24.9 (0.98) |
16 (0.63) |
401.6 (15.81) |
| हिमपात mm (इंच) | 195.6 (7.7) |
160 (6.3) |
297.2 (11.7) |
231.1 (9.1) |
33 (1.3) |
0 (0.0) |
0 (0.0) |
0 (0.0) |
53.3 (2.1) |
104.1 (4.1) |
271.8 (10.7) |
221 (8.7) |
1,567.2 (61.7) |
| स्रोत: [1] {{{accessdate}}} | |||||||||||||
संदर्भ [संपादित करें]
- ↑ "डेनवर के सामान्य और औसत १९७१-२००० और अति १८७२-२००९". राष्ट्रीय मौसम सेवा. http://www.crh.noaa.gov/bou/?n=normals. अभिगमन तिथि: २१-०९-२००९.
बाहरी कड़ियाँ [संपादित करें]
- डेनवर का आधिकारिक जालपृष्ठ (अंग्रेज़ी)
|
|||||||||||