|
|
इस लेख में सन्दर्भ या सूत्र नहीं दिए गए हैं।
कृपया विश्वसनीय सूत्रों के सन्दर्भ जोड़कर इस लेख में सुधार करें। बिना सूत्रों की सामग्री को हटाया जा सकता है। |
आइची प्रीफ़ेक्चर, जापान का एक प्रीफ़ेक्चर है जो चूबू क्षेत्र के तोकाइ क्षेत्र में स्थित है। इसकी राजधानी नगोया है। यह चूक्यो महानगरीय क्षेत्र का मुख्यक्षेत्र है।
मूल रूप से यह क्षेत्र तीन प्रान्तीय भागों में विभक्त था ओवारी, मिकावा, और हो। नोउसामा काल के बाद, मिकावा और हो का एकीकरण कर दिया गया। १८७१ में, हान व्यवस्था के उन्मूलन के बाद, ओवारी को, चिटा प्रायद्वीप को छोड़कर, नगोया प्रीफ़ेक्चर में संस्थागत किया गया, जबकि मिकावा को चिटा प्रायद्वीप से मिलाकर, नूकाता प्रीफ़ेक्चर बनाया गया। अप्रैल १८७२ में, नगोया प्रीफ़ेक्चर को आइची प्रीफ़ेक्चर नामित किया गया, और उसी वर्ष २७ नवम्बर को नुकाता प्रीफ़ेक्चर से संसक्त किया गया।
२००१ की स्थिति तक, आइची प्रीफ़ेक्चर की जनसंख्या में ५०.०३% पुरुष और ४९.९७% महिलाएं थीं। १,३९,५४० निवासी विदेशी थे जो जनसंख्या का लगभग २% है।
आयुवार जनसंख्या (२००१)
| आयु |
% जनसंख्या |
% पुरुष |
% महिलाएं |
| ० - ९ |
१०.२१ |
१०.४५ |
९.९६ |
| १० - १९ |
१०.७५ |
११.०२ |
१०.४८ |
| २० - २९ |
१५.२३ |
१५.७१ |
१४.७५ |
| ३० - ३९ |
१४.८१ |
१५.३१ |
१४.३० |
| ४० - ४९ |
१२.२१ |
१२.४१ |
१२.०१ |
| ५० - ५९ |
१५.२२ |
१५.३१ |
१५.१२ |
| ६० - ६९ |
११.३१ |
११.२२ |
११.४१ |
| ७० - ७९ |
६.७६ |
६.०१ |
७.५२ |
| ८० से ऊपर |
३.१२ |
२.०१ |
४.२३ |
| अज्ञात |
०.३८ |
०.५४ |
०.२३ |