जापान के प्रांत
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
जापान ४७ प्रशासनिक प्रान्तों में बटा हुआ है जिन्हें जापानी भाषा में "तोदोफ़ूकॅन" (都道府県) और अंग्रेज़ी में "प्रीफ़ॅक्चर" (prefecture) कहा जाता है -
- एक महानगर (जापानी: 都, "तो") - टोक्यो
- एक "घेरा" (जापानी: 道, "दो") - होक्काइडो का द्वीप
- दो शहरी प्रांत (जापानी: 府, "फ़ू") - ओसाका और क्योटो
- ४३ अन्य प्रांत (जापानी: 県, "कॅन")
प्रांतीय प्रशासन[संपादित करें]
हर प्रांत का एक राज्यपाल होता है जिसे जापानी में "चीजी" (知事) कहते हैं। इसे उस प्रांत के नागरिक चुनावों में चुनते हैं। हर प्रान्त की एक "गिकाए" (議会) नाम की विधान सभा होती है जिसके दायरे में नए क़ानून का बनाना और आर्थिक बजट होता है। इसके सदस्य चार साल के कार्यकाल के लिए नागरिकों द्वारा चुने जाते हैं।
प्रान्तों के उपभाग[संपादित करें]
हर प्रान्त को नगरों (市, "शी") और ज़िलों (郡, "गुन") में बांटा जाता है। प्रत्येक ज़िले में शहर (町, "चो" या "माची") और गाँव (村, "सोन" या "मूरा") होते हैं।