आंदालुसिया
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है
आंदालुसिया (स्पेनी: Andalucía) स्पेन का एक स्वायत्त समुदाय (लगभग राज्य जैसे प्रशासकीय भाग) है।[1] इसकी जनसँख्या सन् 2010 में 83,70,975 थी जो स्पेन के किसी भी अन्य स्वायत्त समुदाय से ज़्यादा है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह 87,268 वर्ग किमी है जो स्पेन का दूसरा सब से बड़ा स्वायत्त समुदाय है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर सेविय (Sevilla) है। आंदालुसिया में आठ प्रान्त आते हैं: उएल्वा, सेविय, कादीस, कोरदोबा, मालागा, ख़ाएन, ग्रानादा और आल्मेरिया। आंदालुसिया स्पेन के दक्षिण पश्चिम में स्थित है और इसका सबसे दक्षिणी छोर उत्तर अफ़्रीका के मोरक्को देश से चंद मील की ही समुद्री दूरी पर है।
टिप्पणीयाँ [संपादित करें]
- ↑ Boletín Oficial del Estado of Spain, n. 68 of 2007/03/20, p. 11872. Estatuto de Autonomía de Andalucía. Artículo 1: «Andalucía, como nacionalidad histórica y en el ejercicio del derecho de autogobierno que reconoce la Constitución, se constituye en Comunidad Autónoma en el marco de la unidad de la nación española y conforme al artículo 2 de la Constitución.»