अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
| ध्येय | Citius Altius Fortius (तेज, उच्च, मजबूत) |
|---|---|
| स्थापना | 23 जून 1894 |
| प्रकार | खेल महासंघ |
| मुख्यालय | |
| सदस्यता | 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया |
| आधिकारिक भाषा | फ्रेंच, अंग्रेजी, और जब आवश्यक हो तो मेजबान देश की आधिकारिक भाषा |
| अध्यक्ष | |
| जालपृष्ठ | www.Olympic.org |
अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (अंग्रेज़ी: International Olympic Committee (IOC)) (फ़्रान्सीसी: Comité international olympique (CIO)) एक अंतरराष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा ग्रीक व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। वर्तमान समय मे विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं।