अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
विकिपीडिया, एक मुक्त ज्ञानकोष से
21 फरवरी अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। १७ नवम्बर सन १९९९ को यूनेस्को ने इसे स्वीकृति दी।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में भाषायी एवं सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढावा मिले।
यूनेस्को द्वारा अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की घोषणा से बांग्ला देश कें भाषा आन्दोलन दिवस (बांग्ला: ভাষা আন্দোলন দিবস भाषा आन्दोलोन दिबॉश) को अन्तराष्ट्रीय स्वीकृति मिली, जो बांग्लादेश में सन १९५२ से मनाया जाता रहा है। बांग्लादेश में इस दिन एक राष्ट्रीय छुट्ठी होती है।
२००८ को अन्तरराष्ट्रीय भाषा वर्ष घोषित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र सामान्य सभा ने अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की अहमियत को फिर दोहराया है।
[संपादित करें] इन्हें भी देखें
[संपादित करें] वाह्य सूत्र
- अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के लिये यूनेस्को का जालघर
- UN Information Resources
- Official related page from Bangladesh
- UNESCO Education (includes links to information on past IMLD observances)

