अटल ब्रिज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अटल ब्रिज
रात के समय में अटल ब्रिज का दृष्य
निर्देशांक23°00′59″N 72°34′32″E / 23.01647035°N 72.57544637°E / 23.01647035; 72.57544637निर्देशांक: 23°00′59″N 72°34′32″E / 23.01647035°N 72.57544637°E / 23.01647035; 72.57544637
आयुध सर्वेक्षण राष्ट्रीय ग्रिड[1]
वहनपदयात्री
पारसाबरमती नदी
स्थानसाबरमती रिवरफ्रंट, अहमदाबाद, गुजरात, भारत
अन्य नामअटल फुट ओवर ब्रिज
नामस्रोतअटल बिहारी वाजपेयी
मालिकअहमदाबाद नगर निगम
लक्षण
डिज़ाइनफुट ब्रिज ट्रस सेतु
सामग्रीकंक्रीट
गर्त निर्माणस्टील
कुल लम्बाई300 मी॰ (984 फीट)
चौड़ाई10 मी॰ (33 फीट) to 14 मी॰ (46 फीट)
जल में पाये4
इतिहास
निर्माणकर्तापी एंड आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड
निर्माण आरम्भ2018
निर्माण पूर्ण2022
निर्माण लागत74 करोड़ (US$10.8 मिलियन)
उद्घाटन27 अगस्त 2022 (2022-08-27)

अटल ब्रिज (अंग्रेज़ी: Atal Bridge) गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर बना एक पदयात्री पुल है। इसका डिज़ाइन पतंगों से प्रेरित है।[1] 300 मीटर (980 फीट) लंबे और 10 से 14 मीटर (33 से 46 फीट) चौड़े इस पुल का उद्घाटन 2022 में किया गया था।[2][3]

इतिहास[संपादित करें]

जून 2021 में निर्माणाधीन

21 मार्च 2018 को साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एसआरएफडीसीएल) द्वारा ₹74 करोड़ की लागत से साबरमती नदी के दोनों किनारों को जोड़ने वाले एक स्टील फुट ओवरब्रिज को बनाने की मंजूरी दी गई थी।[4][5] अहमदाबाद नगर निगम ने इसका नाम पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर उनकी जयंती 25 दिसंबर 2021 को रखा।[6] पुल के निर्माण का कार्य जून 2022 तक पूरा हो गया।[7][8] 27 अगस्त 2022 को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।[9][10]

वास्तुकला[संपादित करें]

पुल के स्टील फ्रेम और रंगीन फैब्रिक पैनल शेड्स

यह पुल सरदार ब्रिज और एलिस ब्रिज के बीच स्थित है।[6] इसे मुंबई स्थित एसटीयूपी कंसल्टेंट्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन और पी एंड आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है।[11]

यह डिज़ाइन गुजरात के शहरों में आयोजित पतंग उत्सव से प्रेरित है।[4][5][12][11]

यह दो अतिरिक्त नींव वाला सिंगल स्पैन स्टील ट्रस सेतु है। ट्रस के क्रॉस सेक्शन में पतंगों के समान समचतुर्भुज का आकार है। ट्रस की गहराई लंबाई के अनुसार भिन्न-भिन्न है। पुल को पतंगों से प्रेरित होकर रंगीन कपड़े के पैनलों से सजाया गया है। इसके निर्माण में 2600 मीट्रिक टन स्टील पाइप का उपयोग किया गया था।


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "अटल ब्रिज". साबरमती रिवरफ्रंट. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  2. "जिस 'अटल ब्रिज' का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, तस्वीरों में देखिए कितना खूबसूरत है ब्रिज". एबीपीलाइव. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  3. मोहम्मद, फैज़ल. "साबरमती रिवरफ्रंट की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा 'अटल ब्रिज', आप भी जानें इससे जुड़ी खासियत". जागरण.कॉम. अभिगमन तिथि 28 जून 2023.
  4. "Riverfront foot overbridge gets a leg-up". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 2020-09-17. अभिगमन तिथि 2023-06-28.
  5. "In photos : A new river bridge for walkers only under construction at Sabarmati Riverfront". DeshGujarat. 2020-07-15. अभिगमन तिथि 2023-06-28.
  6. "अहमदाबाद : पुल का नाम वाजपेयी के नाम पर रखा गया". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 2021-12-24. अभिगमन तिथि 2023-06-28.
  7. "Congress declares Atal Bridge open, protesting delay in inauguration". द इंडियन एक्सप्रेस. 2022-07-19. अभिगमन तिथि 2023-06-28.
  8. "2nd phase of Sabarmati Riverfront Development to be completed by 2027". Ahmedabad Mirror. अभिगमन तिथि 2023-06-28.
  9. "PM Modi to launch 'Atal Bridge': All about foot overbridge on Sabarmati river". हिंदुस्तान टाइम्स. 2022-08-27. अभिगमन तिथि 2023-06-28.
  10. "PM Modi inaugurates Atal Bridge on Sabarmati river, pays impromptu visit later". हिंदुस्तान टाइम्स. 2022-08-27. अभिगमन तिथि 2023-06-28.
  11. "Riverfront foot overbridge gets a leg-up". द टाइम्स ऑफ इंडिया. 2020-09-17. अभिगमन तिथि 2022-07-29.
  12. Heggade, V. N. (February 2022). "A Vision to Conceptual Design of Bridges". Civil Engineering & Construction Review. 35 (2): 32–44. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0975-9034. अभिगमन तिथि 2023-06-28.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]