रोहेड़ा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

रोहिड़ा
हरसवा गाँव में रोहिड़ा का पेड़
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: वानस्पतिकी
अश्रेणीत: एंजियोस्पर्म्स
अश्रेणीत: यूडिकॉट्स
अश्रेणीत: ऐस्टेराइड्स
गण: लेमिएल्स
कुल: बिग्नोनिएन्सी
वंश: टेकोमेला
जाति: टी॰ उण्डुलता
द्विपद नाम
टेकोमेला उण्डुलता
डेविड डॉन

[1]रोहिड़ा या टेकोमेला उण्डुलता (इसका वानस्पतिक नाम (Tecomella undulata) है) राजस्थान का राजकीय पुष्प (१९८३ में घोषित) है। यह मुख्यतः राजस्थान के थार मरुस्थल और पाकिस्तान मे पाया जाता है। रोहिड़ा का वृक्ष राजस्थान के शेखावटीमारवाड़ अंचल में इमारती लकड़ी का मुख्य स्रोत है। यह मारवाड़ टीक के नाम से भी जाना जाता है। शुष्क व अर्ध शुष्क क्षेत्रों में पाया जाने वाला यह वृक्ष पतझड़ी प्रकार का है। रेत के धोरों के स्थिरीकरण के लिए यह वृक्ष बहुत उपयोगी है।

रोहिङा का परिचय रोहिड़ा

रोहिड़ा शुष्क जलवायु का पेड़ होने के कारण राजस्थान में बहुतायत पाया जाता है। यह एक इमारती पेड़ है। इस पेड़ की पेड़ की ऊंचाई महज 5-7 मीटर तक की होती है। शुष्क जलवायु के अनुकूल होने के कारण यह कुछ हद तक पर्णपाती (गर्मी के मौसम में पत्ते सुखकर गिर जाते हैं) पेड़ है। इस पेड़ की पत्तियाँ बड़ी और लंबी होती है, कुछ हद तक यह अशोक के पेड़ की पत्तियों से मिलती-जुलती होती है। अशोक के पेड़ की पत्तियों की भांति गहरी हरी नहीं होती हल्की हरी भूरे रंग की होती है। पत्ती की लंबाई 6 इंच और चौड़ाई 2 इंच के लगभग होती है। गर्मी की शुरुआत में पेड़ से अधिकांश पत्तियाँ झड़ जाती है, हालांकि कुछ पेड़ पर अपेक्षाकृत कम झड़ती है।

रोहिङा की लकड़ी का उपयोग -

रोहिड़ा एक इमारती वृक्ष है इसकी लकड़ी मजबूत होने के साथ टिकाऊ होती है। लकड़ी का घनत्व अधिक होने के साथ ही लकड़ी के भारी होने के कारण यह फर्निचर के लिए बहुत उपयुक्त होती है। इसकी लकड़ी की उपयोगिता को देखते हुए इसे 'राजस्थान का सागवान' या 'मारवाड़ का सागवान' कहा जाता है। इसकी लकड़ी से घर के उपयोग का सभी प्रकार का फर्निचर बनाया जा सकता है। इमारती पेड़ होने के साथ ही इसकी महता सागवान के बराबर मानी जाती है। इसका तना लगभग 3 मीटर का ऊंचा होता है जिसका व्यास 2-3 फीट का होता है, जिसके कारण मजबूत खिड़की और दरवाजे का निर्माण संभव है। इसकी जड़े भी मोटी होने के कारण फर्निचर के लिए उपयुक्त होती है। इसमे तैलीय रस की भी अधिकता होती है जिससे फर्निचर में चमक और साफ-सफाई भी अधिक नजर आती है, सागवान की भांति।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

Rohida - State Flower राजस्थान वन विभाग के आधिकारिक जालघर पर।

  1. "रोहिड़ा का फूल : राजस्थान का राज्य पुष्प। Rajasthan Rajya ka Pushp". मई, 11,2024. मूल से पुरालेखित 13 मई 2024. अभिगमन तिथि 13 मई 2024.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)