स्ट्रैबो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्ट्रैबो
जन्म 63 BCE
मौत 23 Edit this on Wikidata
पेशा इतिहासकार, दार्शनिक,[1] लेखक Edit this on Wikidata

स्ट्रेबो (Strabo) यूनानी भूगोलवेत्ता तथा इतिहासकार था। उनका जन्म एशिया माइनर के अमासिया स्थान में ईसा से लगभग 63 वर्ष पूर्व हुआ था। स्ट्रेबो ने अनेक यात्राएँ कीं किंतु जब 19 ई. में मरे तो रोम में रहते थे।

स्ट्रेबो ने अच्छी शिक्षा पाई। इन्होंने अनेक यात्राएँ कीं, पूर्व में आर्मीनिया से पश्चिम से सार्डिनिया तक तथा उत्तर में काला सागर से दक्षिण में इथिओपिया (अबिसीनिया) तक। इन्होंने 43 खंडों में एक ऐतिहासिक ग्रंथ लिखा था जो लुप्त हो चुका है। केवल कुछ अंश ही प्राप्य हैं। इनमें पोलिबियस के इतिहास से लेकर सक्टियम की लड़ाई तक का हाल निहित है। स्ट्रेबो का 17 खंडों में लिखा हुआ 'ज्यौग्रैफिका' सुरक्षित है, जो यूरोप, एशिया तथा अफ्रीका के भूगोल से संबंधित है। यह बड़ा महत्वपूर्ण ग्रंथ है। आठ पुस्तकें यूरोप पर और शेष एशिया और अफ्रीका पर हैं। यद्यपि इन्होंने बहुत कुछ पूर्वकालिक लेखकों से लिया है तथापि इसमें व्यक्तिगत अनुभव भी दिए गए हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.