शुनरोकु हाता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शुनरोकु हाता (26 जुलाई 1879 – 10 मई 1962) जापानी साम्राज्यवादी सेना 'जेनसुई 'में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान फील्ड मार्शल थे। वे विश्वयुद्ध के बाद जीवित बचे मार्शल स्तर के अंतिम सेनाधिकारी थे।

युद्ध के बाद हाता पर जापानी युद्धापराधों के लिए अभियोग चलाया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।