"विकिपीडिया:प्रतिबंध": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शुरू....
(कोई अंतर नहीं)

11:27, 16 दिसम्बर 2018 का अवतरण

प्रतिबंध एक औपचारिक रूप से किसी को विकिपीडिया के कुछ या सभी पन्नों में बदलाव करने या विशेष प्रकार के सम्पादन करने से रोकने का तरीका है। प्रतिबंध किसी निश्चित अवधि के लिए या अनंत समय तक के लिए भी लगाया जा सकता है।

किसी सदस्य पर प्रतिबंध समुदाय की आम सहमति बनने के बाद ही लगाया जाता है। हालांकि कुछ विशेष मामलों में प्रबन्धकों द्वारा भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रतिबंध सामान्यतः पूरे साइट में सम्पादन करने से रोकने हेतु होता है, पर इसे किसी लेख या विषय से जुड़े लेखों तक भी सीमित रखा जा सकता है।

प्रतिबंध और अवरोध, दोनों अलग अलग होते हैं। अवरोध का इस्तेमाल, प्रबन्धकों के द्वारा किसी सदस्य खाते या आईपी को सम्पादन करने से रोकने के लिए किया जाता है। आमतौर पर बर्बरता, हानिकारक सम्पादन या सम्पादन युद्ध को रोकने हेतु अवरोध का इस्तेमाल होता है। प्रतिबंध तकनीकी रूप से किसी को भी सम्पादन करने से नहीं रोकता है, पर कभी कभी प्रतिबंध लागू करने के लिए अवरोध भी किया जाता है।

प्रकार

साइट प्रतिबंध

यदि प्रतिबंध के बारे में विशेष रूप से बताया न गया हो कि वो कौनसा प्रतिबंध है, तो आमतौर पर वो प्रतिबंध पूरे साइट हेतु होता है। कोई सदस्य, जिस पर ये प्रतिबंध लगा है, वो किसी भी खाते या अपंजीकृत खातों से विकिपीडिया के किसी भी पन्ने में किसी भी प्रकार का सम्पादन करने की अनुमति नहीं है। हालांकि वे सदस्य, जिन्हें अपने वार्ता पृष्ठ में सम्पादन की अनुमति है, वे प्रतिबंध हटाने हेतु वहाँ लिख सकते हैं।

लेख प्रतिबंध

विषय प्रतिबंध