"कैफ़ी आज़मी": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो Bot: Migrating 6 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q82066 (translate me)
No edit summary
पंक्ति 43: पंक्ति 43:


[[श्रेणी:गीतकार|आज़मी, कैफ़ी]]
[[श्रेणी:गीतकार|आज़मी, कैफ़ी]]
[[श्रेणी:फ़िल्मी गीतकार]]
[[श्रेणी:उर्दू शायर]]
[[श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन|आज़मी, कैफ़ी]]
[[श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन|आज़मी, कैफ़ी]]

22:34, 21 अप्रैल 2013 का अवतरण

कैफी आजमी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार हैं । कैफी (असली नाम : अख्तर हुसैन रिजवी) उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के छोटे से गाँव मिजवान में सन 1915 में जन्मे। गाँव के भोलेभाले माहौल में कविताएँ पढ़ने का शौक लगा। भाइयों ने प्रोत्साहित किया तो खुद भी लिखने लगे।

किशोर होते-होते मुशायरे में शामिल होने लगे। वर्ष 1936 में साम्यवादी विचारधारा से प्रभावित हुए और सदस्यता ग्रहण कर ली। धार्मिक रूढि़वादिता से परेशान कैफी को इस विचारधारा में जैसे सारी समस्याओं का हल मिल गया। उन्होंने निश्चय किया कि सामाजिक संदेश के लिए ही लेखनी का उपयोग करेंगे।

1943 में साम्यवादी दल ने मुंबई कार्यालय शुरू किया और ‍उन्हें जिम्मेदारी देकर भेजा। यहाँ आकर कैफी ने उर्दू जर्नल ‘मजदूर मोहल्ला’ का संपादन किया।

जीवनसंगिनी शौकत से मुलाकात हुई। आर्थिक रूप से संपन्न और साहित्यिक संस्कारों वाली शौकत को कैफी के लेखन ने प्रभावित किया। मई 1947 में दो संवेदनशील कलाकार विवाह बंधन में बँध गए। शादी के बाद शौकत ने रिश्ते की गरिमा इस हद तक निभाई कि खेतवाड़ी में पति के साथ ऐसी जगह रहीं जहाँ टॉयलेट/बाथरूम कॉमन थे। यहीं पर शबाना और बाबा का जन्म हुआ।

बाद में जुहू स्थित बंगले में आए। फिल्मों में मौका बुजदिल (1951) से मिला। स्वतंत्र रूप से लेखन चलता रहा। कैफी की भावुक, रोमांटिक और प्रभावी लेखनी से प्रगति के रास्ते खुलते गए और वे सिर्फ गीतकार ही नहीं बल्कि पटकथाकार के रूप में भी स्थापित हो गए। ‘हीर-रांझा’ कैफी की सिनेमाई कविता कही जा सकती है। सादगीपूर्ण व्यक्तित्व वाले कैफी बेहद हँसमुख थे, यह बहुत कम लोग जानते हैं।

वर्ष 1973 में ब्रेनहैमरेज से लड़ते हुए जीवन को एक नया दर्शन मिला - बस दूसरों के लिए जीना है। अपने गाँव मिजवान में कैफी ने स्कूल, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस और सड़क बनवाने में मदद की।

उत्तरप्रदेश सरकार ने सुल्तानपुर से फूलपुर सड़क को कैफी मार्ग घोषित किया है। दस मई 2002 को कैफी यह गुनगुनाते हुए इस दुनिया से चल दिए : ये दुनिया, ये महफिल मेरे काम की नहीं...।

कैफी के प्रमुख गीत

  • मैं ये सोच के उसके दर से उठा था...(हकीकत)
  • है कली-कली के रुख पर तेरे हुस्न का फसाना...(लालारूख)
  • वक्त ने किया क्या हसीं सितम... (कागज के फूल)
  • इक जुर्म करके हमने चाहा था मुस्कुराना... (शमा)
  • जीत ही लेंगे बाजी हम तुम... (शोला और शबनम)
  • तुम पूछते हो इश्क भला है कि नहीं है... (नकली नवाब)
  • राह बनी खुद मंजिल... (कोहरा)
  • सारा मोरा कजरा चुराया तूने... (दो दिल)
  • बहारों...मेरा जीवन भी सँवारो... (आखिरी रात)
  • धीरे-धीरे मचल ए दिल-ए-बेकरार... (अनुपमा)
  • या दिल की सुनो दुनिया वालों... (अनुपमा)
  • मिलो न तुम तो हम घबराए... (हीर-रांझा)
  • ये दुनिया ये महफिल... (हीर-रांझा)
  • जरा सी आहट होती है तो दिल पूछता है... (हकीकत)


बाहरी कड़ियाँ