"रूसी (बालों में)": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो r2.7.1) (Robot: Adding am:ፎረፎር
छो r2.7.2) (Robot: Adding tl:Balakubak
पंक्ति 40: पंक्ति 40:
[[ta:பொடுகு]]
[[ta:பொடுகு]]
[[te:చుండ్రు]]
[[te:చుండ్రు]]
[[tl:Balakubak]]
[[tr:Kepek]]
[[tr:Kepek]]
[[uk:Лупа]]
[[uk:Лупа]]

05:09, 6 मार्च 2013 का अवतरण

रूसी (dandruff) एक रोग है जिसे फ्यास भी कहा जाता है, कपाल (खोपड़ी) की त्वचा द्वारा अत्याधिक मात्रा मे मृत त्वचा कोशिकाओं के त्यागने के कारण होता है। हालाँकि त्वचा कोशिकाओं की मृत्यु और इसके बाद इनका पपड़ी बन के झड़ना एक सामान्य घटना है पर जब यह मात्रा एक अपेक्षाकृत रूप से अधिक हो जाती है तो व्यक्ति रूसी की समस्या से ग्रस्त हो जाता है। कुछ लोगों, मे यह समस्या दीर्घकालिक या किसी और कारण से हो सकती है, जिनमे मृत कोशिकाओं का पपड़ी बनने की प्रक्रिया मे असामान्य रूप से भारी वृद्धि होती है, साथ ही सिर की त्वचा मे जलन और लालिमा के साथ सूजन भी हो सकती है। रूसी का अधिकांश मामलों मे आसानी से विशेष शैंपू के द्वारा इलाज किया जा सकता है।

अत्यधिक पपड़ी का बनना सेबोरॉइक त्वचाशोथ, सोरियेसिस, फफूंद संक्रमण या सिर से जूँ निकालने के दौरान पड़ी के खरोंचों के कारण भी हो सकता है।

रूसी एक वैश्विक समस्या है और यह कई प्रभावित व्यक्तिओं मे सामाजिक या आत्म सम्मान से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती है। कई बार उपचार विशुद्ध मनोवैज्ञानिक कारणों के लिए भी आवश्यक हो सकता है।