विदुला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विदुला राजा सौवीर की पत्नी तथा संजय की माता थीं। उनके उपदेशपूर्ण संवाद परम प्रसिद्ध हैं। इनके विधवा हो जाने पर सिंधुराज ने इनके राज्य पर आक्रमण कर दिया जिससे संजय बहुत घबराए परंतु महारानी विदुला ने अपने उपदेशों से संजय को प्रोत्साहित किया जिससे राजकुमार ने शत्रु को वीरतापूर्वक पराजित कर अपने राज्य की रक्षा की।