रॉबर्टो कार्लोस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रॉबर्टो कार्लोस
2007 में रॉबर्टो कार्लोस
व्यक्तिगत विवरण
नाम रॉबर्टो कार्लोस दा सिल्वा[1]
जन्म तिथि 10 अप्रैल 1973 (1973-04-10) (आयु 51)
जन्म स्थान साओ पाउलो, ब्राज़ील
कद 1.68 मीटऱ[2]
खेलने की स्थिति लेफ्ट बैक, मिडफील्डर

रॉबर्टो कार्लोस दा सिल्वा (अंग्रेज़ी: Roberto Carlos da Silva) जिन्हें रॉबर्टो कार्लोस (अंग्रेज़ी: Roberto Carlos) के नाम से जाना जाता है एक ब्राजीलियाई पूर्व पेशेवर फुटबॉलर हैं जो वर्तमान में फुटबॉल राजदूत के रूप में काम करते हैं।[3] उन्होंने ब्राज़ील में अपने करियर की शुरुआत एक फ़ॉरवर्ड के रूप में की थी, लेकिन अपने करियर का अधिकांश समय उन्होंने लेफ्ट-बैक के रूप में बिताया और उन्हें "खेल के इतिहास में सबसे आक्रामक सोच वाले लेफ्ट-बैक" के रूप में वर्णित किया जाता है।[4] अपने करियर के दौरान फ्री किक के विशेषज्ञ रहे कार्लोस के बेंडिंग शॉट्स (bending shots) की गति 105 मील प्रति घंटे (169 किमी/घंटा) से अधिक रही।[5][6] 1997 में वह फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर के उपविजेता रहे। उन्हें व्यापक रूप से इतिहास में सबसे महान फुल-बैक और लेफ्ट-बैक में से एक माना जाता हैं। 2004 में पेले द्वारा कार्लोस को दुनिया के महानतम जीवित खिलाड़ियों की फीफा 100 सूची में नामित किया गया था।[7][8][9]

क्लब स्तर पर रॉबर्टो कार्लोस 1996 में इंटर मिलान से रियल मैड्रिड में शामिल हुए और क्लब के साथ 11 सफल सीज़न बिताए। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 584 मैच खेले और 71 गोल किए। रियल में उन्होंने चार बार ला लीगा खिताब और तीन बार यूईएफए चैंपियंस लीग जीता। अप्रैल 2013 में मार्का ने उन्हें "रियल मैड्रिड के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ विदेशी ग्यारह" में नामित किया।[10] वह उन कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने क्लब और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1,100 से अधिक पेशेवर मैच खेले हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "रॉबर्टो कार्लोस". रियल मैड्रिड. अभिगमन तिथि 29 जून 2023.
  2. "रॉबर्टो कार्लोस". फुटबॉल डाटाबेस. अभिगमन तिथि 29 जून 2023.
  3. "Roberto Carlos is AirAsia's new global ambassador". एयरएशिया न्यूज़रूम. 23 मार्च 2018. अभिगमन तिथि 29 जून 2023.
  4. "Most Bonito". द न्यूयार्क टाइम्स. 4 जून 2006.
  5. "Greatest Ever: Football: Top Ten Left-Backs Of All Time". Bleacher Report. 11 June 2018.
  6. "Brazil soccer legend Roberto Carlos to have life celebrated at Riverside". Daily Telegraph. 11 June 2018.
  7. "पेले की महानतम की सूची". 2004-03-04. अभिगमन तिथि 25 जून 2023.
  8. "Roberto Carlos: Brazil have a great chance". फीफा.कॉम. 28 नवंबर 2013.
  9. "6 greatest full-backs of all time". SportsKeeda. अभिगमन तिथि 29 April 2023.
  10. "The best foreign eleven in Real Madrid's history". Marca.com. 12 April 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]