पठेट लाओ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पठेट लाओ का झंडा, जो आगे चलकर लाओस का राष्ट्रीय ध्वज बना

पठेट लाओ (लाओ भाषा: ປະເທດລາວ, Pathet Lao), जिसका अर्थ "लाओ राष्ट्र" है, एक साम्यवादी राजनैतिक अभियान व संगठन था जिसकी स्थापना २०वीं शताब्दी के मध्य में दक्षिणपूर्वी एशिया के लाओस देश में हुई थी। लओस गृहयुद्ध के बाद, सन् १९७५ में यह संगठन लाओस पर अपना अधिकार जमाने में सफल हो गया। आरम्भ से ही पठेट लाओ पड़ोसी वियतनाम देश के साम्यवादी संगठन से सम्बन्धित रहा था और गृहयुद्ध के दौरान उन्होंने ही इसे संगठित करा और युद्ध के औज़ार दिए। कभी-कभी इसका नेतृत्व भी उत्तर वियतनाम की सेना ने किया।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Andrea Matles Savada, ed. (1994). "The Pathet Lao". Laos: A Country Study. GPO for the Library of Congress. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि August 8, 2011. .... The basic stance of this front's propaganda was the united struggle against the French without reference to political parties or ideology. Illustrative of this stance was the use henceforth of the name Pathet Lao (Lao Nation).सीएस1 रखरखाव: फालतू पाठ: authors list (link)