द लास्ट ऑफ अस (टीवी सीरियल)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द लास्ट ऑफ अस
द लास्ट ऑफ अस का लोगो
शैली
निर्माता
  • क्रेग माज़िन
  • नील ड्रकमैन
आधरणनॉटी डॉग का गेम द लास्ट ऑफ अस
लेखक
  • क्रेग माज़िन
  • नील ड्रकमैन
अभिनीत
  • पेड्रो पास्कल
  • बेला रैमसे
थीम संगीतकारगुस्तावो सेंटाओलाला
संगीतकार
  • गुस्तावो सेंटाओलाला
  • डेविड फ्लेमिंग
उद्गम देशअमेरिकी संयुक्त राज्य
मूल भाषा(एं)अंग्रेज़ी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्या9
उत्पादन
कार्यकारी निर्माता
  • क्रेग माज़िन
  • नील ड्रकमैन
  • कैरोलीन स्ट्रस
  • रोज़ लैम
  • ईवेन वैल्स
  • कार्टर स्वाल
  • असाद किज़िलबाश
निर्माता
  • ग्रेग स्पेंस
  • सिसिल ओ'कॉनर
उत्पादन स्थानअल्बर्टा, कनाडा
छायांकन
  • सेनिआ सेरेदा
  • ईबेन बोल्टर
  • क्रिस्टीन मायर
  • नदीम कार्लसन
संपादक
  • टिमोथी गुड
  • मार्क हैटज़ल
  • एमीली मेंडेज़
  • सिंडी मोलो
प्रसारण अवधि43–81 मिनट
निर्माता कंपनी
  • द माइटी मिंट
  • वर्ड गेम
  • प्लेस्टेशन प्रोडक्शन
  • नॉटी डॉग
  • सोनी पिक्चर टेलीविज़न
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कएचबीओ
प्रकाशित15 जनवरी 2023 (15 जनवरी 2023) –
अभी (अभी)

द लास्ट ऑफ अस एक अमेरिकी पोस्ट-एपोकैलिप्टिक ड्रामा टेलीविज़न सीरियल है जो एचबीओ के लिए क्रेग माज़िन और नील ड्रकमैन ने बनाया था।[3] सीरियल नॉटी डॉग द्वारा विकसित 2013 के एक वीडियो गेम पर आधारित है। सीरियल 2023 में सेट की गई है। एक फंगल संक्रमण से होनेवाले महामारी के वजह से फंगस मेज़बान जॉम्बी जैसे चीज़ो में बदल जाते हैं और समाज खत्म हो जाता है। सीरियल जोल (पेड्रो पास्कल) के ऊपर है, एक तस्कर जिसे पोस्ट-एपोकैलिप्टिक अमेरिकी संयुक्त राज्य में फंगस से सुरक्षित किशोरी ऐली (बेला रैमसे) को ले जाने का काम सौंपा गया है।[4]

द लास्ट ऑफ अस को जुलाई 2021 से जून 2022 तक अल्बर्टा में फिलमाया गया था।[5][6][7] ये पहला एचबीओ सीरियल है जो किसी वीडियो गेम पर आधारित है।[8] ये सोनी पिक्चर टेलीविज़न, प्लेस्टेशन प्रोडक्शन, नॉटी डॉग, द माइटी मिंट, और वर्ड गेम का संयुक्त प्रोडक्शन है।[9] ड्रकमैन ने सीरियल के 9 एपिसोड का कहानी लिखने में माज़िन की मदद करी थी।[10][7] सीरियल के गाने गुस्तावो सेंटाओलाला और डेविड फ्लेमिंग ने बनाए।[11][12]

द लास्ट ऑफ अस 15 जनवरी 2023 को जनता को पहली बार दिखाया गया।[13] सीरियल को आलोचको से जम कर तारीफ मिली, जिन्होने उसके अभिनय, कहानी, प्रोडक्शन डिज़ाइन, और गाने की सराहना करी; कई ने उसे एक वीडियो गेम का सबसे बेहतरीन अडैप्शन बोला।[3][4] एचबीओ मैक्स और उसके सहायक चैनलो पर, सीरियल के पहले एपिसोड को पहले दिन 47 लाख लोगों ने देखा। ये एचबीओ के लिए 2010 से अब तक का दूसरा सबसे बढ़ा नंबर था। दो महीने बाद ये आंकड़ा 4 करोड़ पर पहुंच गया।[14][15] मार्च तक, पहले 6 एपिसोड को देखनेवालों का औसत 3 करोड़ था।[16] जनवरी 2023 में, सीरियल के दूसरे सीज़न पर काम शुरू हो गया।[17]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Dolby Vision on HBO Max". Dolby. मूल से April 13, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 13, 2023.
  2. "Where to watch content in Dolby Atmos". Dolby. मूल से April 13, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि April 13, 2023.
  3. Kelly, Stephen (January 10, 2023). "The Last of Us review: 'The best video game adaptation ever'". बीबीसी. मूल से January 10, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 11, 2023.
  4. Flood, Alex (January 10, 2023). "'The Last Of Us' review: an apocalyptically good video game port". NME. NME Networks. मूल से January 10, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 11, 2023.
  5. "DGC Alberta Production List" (PDF). Directors Guild of Canada. June 30, 2021. पृ॰ 1. मूल से July 2, 2021 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि July 3, 2021.
  6. "DGC Alberta Production List" (PDF). Directors Guild of Canada. July 26, 2021. पृ॰ 5. मूल से July 26, 2021 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि July 27, 2021.
  7. "DGC Alberta Production List" (PDF). Directors Guild of Canada. August 11, 2021. पृ॰ 5. मूल से August 12, 2021 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि August 13, 2021.
  8. Porter, Rick (November 20, 2020). "'The Last of Us' Series Gets HBO Greenlight". The Hollywood Reporter. Valence Media. मूल से January 19, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 20, 2021.
  9. White, Peter (November 20, 2020). "'The Last Of Us': HBO Hands Series Order To Video Game Adaptation From Craig Mazin & Neil Druckmann". Deadline Hollywood. Penske Media Corporation. मूल से November 20, 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि November 21, 2020.
  10. Sheridan, Connor (September 16, 2021). "Neil Druckmann seemingly confirmed as one of The Last of Us HBO series' directors". GamesRadar+. Future plc. मूल से September 16, 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि September 18, 2021.
  11. Reimann, Tom (March 12, 2020). "'The Last of Us' Game Composer Is Returning to Score the HBO Series". Collider. Valnet. मूल से March 15, 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 16, 2020.
  12. Minsker, Evan (February 27, 2023). "HBO's New The Last of Us Season 1 Soundtrack Released: Listen". Pitchfork. Condé Nast. मूल से February 27, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2023.
  13. Moreau, Jordan (November 2, 2022). "HBO's 'The Last of Us' Sets Early 2023 Release Date". Variety. Penske Media Corporation. मूल से November 2, 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि November 3, 2022.
  14. Porter, Rick (January 17, 2023). "TV Ratings: 'The Last of Us' Scares Up Big Premiere". The Hollywood Reporter. Eldridge Industries. मूल से January 17, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 17, 2023.
  15. Hailu, Selome (March 13, 2023). "'The Last of Us' Season 1 Finale Scores 8.2 Million Viewers, Reaching Series High Despite Oscars Competition". Variety. Penske Media Corporation. मूल से March 13, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 14, 2023.
  16. Porter, Rick (March 13, 2023). "'The Last of Us' Passes 'House of the Dragon' in Full-Season Viewers". The Hollywood Reporter. Penske Media Corporation. मूल से March 14, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि March 14, 2023.
  17. Petski, Denise (January 27, 2023). "'The Last of Us' Renewed For Season 2 At HBO". Deadline Hollywood. Penske Media Corporation. मूल से January 27, 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि January 27, 2023.