डेविड ओस्पिना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डेविड ओस्पिना
2015 में ओस्पिना
व्यक्तिगत विवरण
नाम डेविड ओस्पिना रामिरेस[1]
जन्म तिथि 31 अगस्त 1988 (1988-08-31) (आयु 35)[1]
जन्म स्थान इतागुई, कोलंबिया
कद 1.83 मीटर[2]
खेलने की स्थिति गोलकीपर
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब अल-नस्र
नम्बर 25

डेविड ओस्पिना (अंग्रेज़ी: David Ospina) एक कोलंबियाई पेशेवर फुटबॉलर हैं जो सऊदी प्रोफेशनल लीग क्लब अल-नस्र के लिए गोलकीपर के रूप में खेलते हैं और कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं।

ओस्पिना ने 2005 में अपने करियर की शुरुआत एटलेटिको नैशनल से की। लॉस वर्डोलागास के साथ दो घरेलू खिताब जीतने के बाद ओस्पिना फ्रांसीसी क्लब नीस में शामिल हो गए। 2014 में वह चार साल के अनुबंध पर आर्सेनल में शामिल हुए। लंदन में अपने समय के दौरान ओस्पिना ने क्लब के साथ 2015 और 2017 में एफए कप और 2017 एफए कम्युनिटी शील्ड जीता। 2018 में ओस्पिना सीरी ए क्लब नेपोली में शामिल हुए। 2020 में नपोली के कोपा इटालिया जीतने में ओस्पिना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ओस्पिना नपोली के साथ अपने पुन: अनुबंध बनाने में असफल होने के बाद 2022 में एसपीएल के क्लब अल-नस्र में शामिल हो गए।[3]

ओस्पिना 2007 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। युवा स्तर पर उन्होंने 2005 में फीफा विश्व युवा चैम्पियनशिप में कोलंबिया का प्रतिनिधित्व किया।[4] वह 2005 बोलिवेरियन गेम्स और 2006 सेंट्रल अमेरिकन और कैरेबियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली कोलंबिया की टीम का हिस्सा थे। उरुग्वे के खिलाफ अपने सीनियर पदार्पण पर वह कोलंबिया के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के गोलकीपर बन गए। चार कोपा अमेरिका और दो विश्व कप के साथ अपने देश के लिए 120 से ज्यादा मैच खेलने वाले ओस्पिना कोलंबिया के सर्वकालिक सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "फीफा विश्व कप रूस 2018 : खिलाड़ियों की सूची : कोलंबिया" (PDF). फीफा. 15 जुलाई 2018. पृ॰ 5. मूल (PDF) से 30 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  2. "डेविड ओस्पिना". प्रीमियर लीग. 2018. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  3. "अल-नस्र ने कोलंबियाई गोलकीपर डेविड ओस्पिना के साथ दो साल का अनुबंध किया". अरब न्यूज़. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  4. "2005 फीफा अंडर-20 विश्व कप - कोलंबिया टीम". वेबैक मशीन. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]