जैक्स.नेटवर्क

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जैक्स.नेटवर्क
मूल नाम Jax.Network
मुख्यालय दुबई,  संयुक्त अरब अमीरात
वेबसाइट https://jax.network/

जैक्स.नेटवर्क (JAX.Network) बिटकॉइन ब्लॉकचेन पर आधारित एक ओपन-सोर्स स्केलेबल ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल है। यह प्रूफ-ऑफ़-वर्क सामंजस्य कार्यप्रणाली पर काम करता है और विकेंद्रीकृत ऊर्जा-मानक मौद्रिक प्रणाली के लिए तकनीकी आधारभूत संरचना प्रदान करता है।[1] यह दो डिजिटल मुद्राएं जारी करता है, JAX और JXN। JAX एक स्टेबल कॉइन है, जो माइनिंग पर खर्च की गई ऊर्जा से जुड़ा है, जबकि JXN एक एसेट कॉइन है, जो पूरे नेटवर्क के मूल्य को दर्शाता है।[2] Jax.Network का मुख्यालय दुबई (यूएई) में है और इसके कार्यालय कीव, यूक्रेन और बैंगलोर, भारत में हैं।[3]

इतिहास  [संपादित करें]

Jax.Network की स्थापना भारतीय टेक उद्यमी - विनोद मनोहरन ने 2018 में की थी। उसके बाद, वह यूक्रेन चले गए, जहाँ उन्होंने ब्लॉकचेन के स्केलेबिलिटी ट्रिलेम्मा को सुलझाने के लिए तकनीकी और वैज्ञानिक विशेषज्ञों की एक टीम एकत्रित की।[4][5][6]

मई 2020 में, JaxNet प्रोटोकॉल का अकादमिक पेपर प्रकाशित किया गया।[7]

ब्लॉकचेन के सह-आविष्कारक, डॉ. डब्ल्यू. स्कॉट स्टोर्नेटा, और यूरोपीय संसद के पूर्व सदस्य, एंटानास गुओगा, परियोजना सलाहकार के रूप में Jax में शामिल हुए हैं।[8][9]

मार्च 2021 में, कंपनी ने कीव में BlockchainUA सम्मेलन का सह-आयोजन किया।[10]  जुलाई 2021 में, Jax नेटवर्क ने क्रिप्टो बैंक सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए Distributed Lab के साथ साझेदारी की।[11]

जून 2022 में, कंपनी ने गरीबी कम करने और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का स्थान लेने के लिए एक यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) कार्यक्रम की शुरुआत की।[12]

उसी महीने, ब्लॉकचेन के सह-आविष्कारक स्टुअर्ट हैबर और डब्ल्यू. स्कॉट स्टोर्नेटा को सम्मानित करने के लिए Jax.Network ने हैबर-स्टोर्नेटा टोकन (HST) लॉन्च किया।

इसके अलावा, जून 2022 में, Jax.Network ने Jax.Money की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य स्थानीयकृत डेरिवेटिव्स बनाना था, जो ऊर्जा-समर्थित स्टेबल कॉइन रैप्ड JAX के साथ सॉफ्ट-पेग किया गया हो।[13]

संक्षिप्त विवरण[संपादित करें]

Jax.Network ब्लॉकचेन एक विशेष मर्ज-माइनिंग तकनीक का प्रयोग करता है। जिससे माइनर अपने हैशरेट विभाजित किये बिना एक साथ कई शार्ड माइन कर सकते हैं और अपने प्रयास के अनुसार पुरस्कार पा सकते हैं। JAX और JXN इस ब्लॉकचेन के ऊपर बनाई गई मूल डिजिटल मुद्राएं हैं, जहाँ JAX एक स्थिर कॉइन है और JXN एक उपयोगिता कॉइन है।[14]

Jax.Network ब्लॉकचेन बिटकॉइन नेटवर्क का एक विस्तार है। यह एक फुल-स्टेट शार्डेड प्रूफ-ऑफ़-वर्क (PoW) नेटवर्क प्राप्त करता है और बिटकॉइन की स्केलेबिलिटी की समस्या को हल करता है। [15]

Jax.Network के सहयोगियों में Whatsminer, MBL, Lightspeed, Distributed Ledger, Distributed Lab, InfySec, AMLBot, CertiK, Yugen Partners शामिल हैं। [16]

कंपनी के संयुक्त अरब अमीरात (दुबई), भारत (बैंगलोर) और यूक्रेन (कीव) में कार्यालय हैं।

बाहरी लिंक[संपादित करें]

Jax.Network की आधिकारिक साइट  

फेसबुक पर Jax.Network 

ट्विटर पर Jax.Network 

लिंक्डइन पर Jax.Network

टेलीग्राम पर Jax.Network 

Jax.Network सुरक्षा ऑडिट पेज [CertiK]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Jax.Network Unveils an Energy-Standard Monetary System called Jax.Money and Invites Everyone to Try it out". www.rfdtv.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 सितंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  2. "Jax.Network Unveils Blockchain Co-Inventor, Dr. W. Stornetta on Its Advisory Team". NewsBTC (अंग्रेज़ी में). 2021-09-21. अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  3. "Tackling Crypto Mass Adoption: Jax.Network's Mission – Press release Bitcoin News". news.bitcoin.com. अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  4. "Merge-mine Jax.Network for a higher ROI | Cryptopolitan" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  5. "A Solution To the Blockchain Scalability Problem – Meet Jax.Network – Press release Bitcoin News". news.bitcoin.com. अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  6. "How Next-Gen Blockchain Platform Jax.Network Solves the Scalability Trilemma" (अंग्रेज़ी में). 2020-10-09. अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  7. "Jax.Network Review 2020: The Solution to Scaling?". BeInCrypto (अंग्रेज़ी में). 2020-10-12. अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  8. NewsBTC (2021-09-21). "Jax.Network Unveils Blockchain Co-Inventor, Dr. W. Stornetta on Its Advisory Team". NewsBTC (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-10-04.
  9. "Building a Robust Blockchain Network With Blockchain Co-Inventor | Bitcoinist.com" (अंग्रेज़ी में). 2021-09-22. अभिगमन तिथि 2022-10-04.
  10. "Tackling Crypto Mass Adoption: Jax.Network's Mission – Press release Bitcoin News". news.bitcoin.com. अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  11. Desk, Fintech News (2021-07-23). "Jax.Network Partners with Distributed Lab to Build a Crypto-Bank Software". GlobalFinTechSeries (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  12. "A UBI program initiated by Jax.Network is launched". AsiaOne (अंग्रेज़ी में). 2022-06-06. अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  13. "Jax.Network Unveils An Energy-Standard Monetary System Calle... | MENAFN.COM". menafn.com. अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  14. "JAX.Network public token sale phase 1 goes live: 2 million WJXN tokens on offer | Cryptopolitan" (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  15. "Crypto payments platform introduces a solution to scalability concerns with the help from co-inventor of blockchain". Cointelegraph (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-09-20.
  16. "Jax Network Soon Launches Stable Coin Jax.Network is anchored to the BTC blockchain that follows the JaxNet protocol and issues scalable, stable and decentralized JAX coins". Financial Post (अंग्रेज़ी में). 2021-07-07. अभिगमन तिथि 2022-10-04.