ज़ूलैंडर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ज़ूलैंडर (अंग्रेज़ी: Zoolander) 2001 की अमेरिकी हास्य फ़िल्म है।[1] इसका निर्देशन बेन स्टिलर ने किया है और वह ही फ़िल्म के मुख्य अभिनेता हैं।[2] फ़िल्म में, डेरेक ज़ूलैंडर (बेन स्टिलर), एक मंदबुद्धि सुपर मॉडल है। फैशन उद्योग के शीर्ष लोग, जैकोबिम मुगातु (विल फेरेल) और डेरेक के एजेंट मॉरी बॉलस्टीन (जेरी स्टिलर) को मलेशिया के प्रधानमंत्री (वुडरो असाई) की हत्या करने के लिए कहा जाता है। मलेशिया के प्रधानमंत्री ऐसे कानून पास करने वाले होते हैं जिससे उनके कारोबार को नुकसान पहुंचेगा। मुगातु और बॉलस्टीन ज़ूलैंडर का ब्रेनवॉश करके उससे हत्या कराने की योजना बनाते हैं।[3]

इसी बीच, ज़ूलैंडर के पास कई व्यक्तिगत और करियर समस्याएं बनी हुई हैं। जिनमें से है एक है उसकी गिरती लोकप्रियता। उसका परिवार मॉडलिंग में जाने के लिए उससे निराश है। वह भी अपने असली उद्देश्य को खोजने की कोशिश करता है। क्योंकि उसे लगता है कि वह एक मॉडल नहीं कुछ और बनने के लिए पैदा हुआ है। बाद में, पत्रकार मटिल्डा जेफ़्रीज़ (क्रिस्टीन टेलर) को हत्या की इस योजना के बारे में पता चल जाता है और वह डेरेक ज़ूलैंडर को इसके बारे में सूचित करती है। डेरेक अपने प्रतिस्पर्धी मॉडल हेंसल (ओवेन विल्सन) के साथ मेल-मिलाप कर लेता है। फिर तीनों प्रधानमंत्री की हत्या को रोकने की कोशिश करते हैं।

फैशन उद्योग पर व्यंग्य करते हुए इस फिल्म को आलोचकों से आम तौर पर सकारात्मक समीक्षा मिली और यह बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही। एक अगली कड़ी, ज़ूलैंडर 2 को फरवरी 2016 में रिलीज़ किया गया था। उसे नकारात्मक समीक्षा मिली।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "What's With The 'Zoolander' Memes And What's The 'Zoolander Song' On TikTok?". msn.com. अभिगमन तिथि 28 अप्रैल 2023.
  2. Coy, Bronte (11 सितंबर 2017). "16 years on: What you never knew about Zoolander". News.com.au. अभिगमन तिथि March 11, 2022.
  3. "Zoolander faces Malaysian censorship controversy". द गार्जियन. 28 सितंबर 2001.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]