इराकी दीनार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इराकी दीनार
دينار عراقي (अरबी)
25,000 दीनार बैंकनोट्स 1972 25 फिल्स सिक्के
25,000 दीनार बैंकनोट्स 1972 25 फिल्स सिक्के
आइएसओ 4217 कोड IQD
 इराक
मुद्रास्फीति 4.7%
स्रोत द वर्ल्ड फैक्टबुक, 2007 अनु.
उप इकाई
1/1,000 फिल्स
मुद्रा चिह्न ع.د
सिक्के 25, 50, 100 दीनार
बैंकनोट 50, 100, 250, 500, 1,000, 5,000, 10,000, 25,000 दीनार
केंद्रीय बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इराक
जालपृष्ठ www.cbi.iq

दीनार (अरबी: دينار, कुर्द: دینار) (संकेत: ع.د; कोड: IQD) इराक की मुद्रा है। यह इराक के केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है और 1,000 फिल्स (فلس) में समविभाजित है, हालांकि मुद्रास्फीति ने फिल्स को प्रचलन से बाहर कर दिया है।

इतिहास[संपादित करें]

दीनार 1923 में भारतीय रुपए के स्थान पर (एक दीनार = 13 ⅓ भारतीय रुपए) जारी किया गया, जो प्रथम विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश कब्जे के दौरान आधिकारिक मुद्रा थी। दीनार 1959 तक बिना मूल्य परिवर्तन के ब्रिटिश पाउंड के साथ आंकी जाती रही, इसके बाद एक दीनार = 2.8 डॉलर की दर पर संयुक्त राज्य अमेरिका डॉलर के साथ इसका आकलन किया जाने लगा था।