अनजाना अनजानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अनजना अनजानी

सिनेमा प्रचार पोस्टर
निर्देशक सिद्धार्थ आनन्द
पटकथा अदवैता काला
सिद्धार्थ आनन्द
कहानी ममता आनन्द
निर्माता साजिद नाडियाडवाला
अभिनेता रणबीर कपूर
प्रियंका चोपड़ा
ज़ायेद खान
छायाकार रवि के॰ चन्द्रन
संपादक रामेश्वर एस॰ भगत
संगीतकार गाने:
विशाल-शेखर
पृष्ठभूमि स्कोर:
सलीम-सुलेमान
निर्माण
कंपनी
वितरक इरोज एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 1 अक्टूबर 2010 (2010-10-01)
लम्बाई
151 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 430 मिलियन (US$6.28 मिलियन)[1]
कुल कारोबार 500 मिलियन (US$7.3 मिलियन)[2]

अनजाना अनजानी 2010 की रुमानी हिन्दी फ़िल्म है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया है। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और ज़ायेद खान अभिनीत इस फ़िल्म का निर्माण नाडियाडवाल ग्रांडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इसका संगीत विशाल-शेखर ने दिया है जिन्होंने सिद्धार्थ की पिछली तीन फ़िल्मों में भी संगीत दिया था। सिनेमेटोग्राफी रवि के॰ चन्द्रन की है। अनजाना अनजानी २४ सितम्बर २०१० को जारी होनी थी लेकिन बाद में १ अक्टूबर २०१० को जारी की गई।[3]

कहानी[संपादित करें]

यह कहानी आकाश (रणबीर कपूर) और कियारा (प्रियंका चोपड़ा) की है। आकाश बैंक से 120 करोड़ रुपये शेयर बाजार में लगाने के लिए लेता है, लेकिन उसका सारा पैसे डूब जाता है। इस कारण उसके पास केवल आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। वहीं कियारा को कुनाल (ज़ायेद खान) धोखा दे देता है, जिससे वह भी आत्महत्या करने का सोचती है। पर दोनों ही गलती से बच जाते हैं और चिकित्सालय पहुँच जाते हैं। इसके बाद भी वह बार-बार आत्महत्या का प्रयास करते रहते हैं। लेकिन हर बार विफल हो जाते हैं।

कलाकार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Robot, Anjaana Anjaani sweep box office" [रोबोट, अनजाना अनजानी का बॉक्स ऑफ़िस पर प्रभाव]. द इकनोमिक टाइम्स (अंग्रेज़ी में). 4 अक्टूबर 2010. मूल से 22 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितंबर 2014.
  2. "Box Office 2010" [बॉक्स ऑफ़िस २०१०] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. मूल से 20 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितंबर 2014.
  3. "Anjaana Anjaani to release on 1st October". बॉलीवुड हंगामा. मूल से 23 सितंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितंबर 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]