सदस्य:सौरभ दीक्षित

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सदस्य:सौरभ दीक्षित

सौरभ दीक्षित गूगल हिंदी विकिपीडिया पर हाल ही में  संपादन मण्डल के एक पंजीकृत सदस्य बने हैं, जहां पर वे विज्ञान एवं अध्यात्म संबंधी विषयों/पृष्ठों का संपादन कर रहे हैं।

संप्रति उत्तर प्रदेश राज्य के हरदोई जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक की भूमिका में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सौरभ दीक्षित, गत वर्षों से प्रसिद्ध वेबसाइट Quora पर भी सक्रिय भूमिका में हैं, जहां अनेक मंचों के सदस्य रहते हुए पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर लोकप्रियता के नित नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

प्रायः गूगल हिंदी विकिपीडिया पर उपलब्ध जानकारी में वर्तनी गत अशुद्धियां देखी जाती हैं जिनका संशोधन नितांत आवश्यक है एवं सूचनाओं के स्रोतों की प्रामाणिकता को अधिक वृहद स्तर पर लाने का भी प्रयास होना चाहिए। चूंकि एंड्रॉयड फोन ने हिंदी टंकण को सहज बना दिया है, साथ ही गूगल ने भी हिंदी भाषा के प्रचलन, प्रयोग एवं प्रभाव को ध्यान में रखते हुए भाषाई विकल्पों में हिंदी को प्रमुख स्थान दिया है। इसलिए भाषाविद संपादक सदस्यों की संख्या एवं क्रियाशीलता में वृद्धि से ही गूगल विश्वकोश और अधिक सुलभ, व्यापक, विश्वसनीय व प्रामाणिक बन सकेगा।

'''जन्मस्थान एवं शैक्षिक पृष्ठभूमि'''

लखनऊ, उत्तर प्रदेश (भारत)

'''शैक्षिक योग्यता'''

परास्नातक (रसायन शास्त्र)

B. Ed.

'''रुचि'''

लेखन, भारतीय शास्त्रीय संगीत, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति।

विकिपीडिया में योगदान देने के कई तरीके हैं। आप किसी भी विषय पर लेख बनाना शुरू कर सकते हैं। यदि उस विषय पर पहले से लेख बना हुआ है, तो आप उस में कुछ और जानकारी जोड़ सकते हैं। आप पूर्व बने हुए लेखों की भाषा सुधार सकते हैं। आप उसके प्रस्तुतीकरण को अधिक स्पष्ट और ज्ञानकोश के अनुरूप बना सकते हैं। आप उसमें साँचे, संदर्भ, श्रेणियाँ, चित्र आदि जोड़ सकते हैं।