सातवीं शताब्दी
| सहस्त्राब्दी: | 1 सहस्राब्दी |
|---|---|
| शताब्दियाँ: | |
| समयरेखाएँ: | |
| राज्य नेता: |
|
| दशक: | |
| श्रेणियाँ: | जन्म – निधन स्थापनाएँ – विस्थापनाएँ |
सातवीं शताब्दी (7th century) जूलियन कैलेंडर में ईसवी सन् 601 से 700 तक का समय है।
इस्लाम के प्रसार और मुस्लिम विजय की शुरुआत इस्लामी पैगम्बर मुहम्मद द्वारा सन् 622 में अरब के एकीकरण के साथ हुआ। सन् 632 में मुहम्मद की मृत्यु के बाद इस्लाम राशिदून ख़िलाफ़त (632–661) और उमय्यद ख़िलाफ़त (661–750) के अधीन अरब प्रायद्वीप से आगे फैल गया। सातवीं शताब्दी में फारस पर मुस्लिम विजय के कारण सासानी साम्राज्य का अन्त हुआ। इसी शताब्दी में उन्होंने सीरिया, फ़िलिस्तीनी, आर्मेनिया और उत्तरी अफ़्रीका पर भी विजय प्राप्त की।[1]
बाइज़ेंटाइन साम्राज्य को ख़लीफा के तेजी से विस्तार और बाल्कन में स्लावों के बड़े पैमाने पर आक्रमण के दौरान झटके लगे। इससे इनकी क्षेत्रीय सीमायें कम हो गयी। सन् 670 के दशक में कॉन्स्टेंटिनोपल की घेराबंदी में निर्णायक जीत ने साम्राज्य को आनातोलिया पर कब्जा करने के लिए प्रेरित किया जिससे साम्राज्य के अस्तित्व को सुनिश्चित किया।[1]
इबेरिया प्रायद्वीप में सातवीं शताब्दी को सिग्लो डे कॉन्सिलियोस (परिषदों की शताब्दी) के रूप में जाना जाता था जो टोलेडो की परिषदों को संदर्भित करता है। नॉर्थम्ब्रिया ने मर्सिया से ब्रिटिश आइल्स में प्रभुत्व स्थापित किया[2] जबकि लोम्बार्ड्स ने इटली के अधिकांश भागों में अपनी पकड़ बनाये रखी।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 Ostrogorsky, George (1959). "The Byzantine Empire in the World of the Seventh Century". Dumbarton Oaks Papers. 13: 3. डीओआई:10.2307/1291126. आईएसएसएन 0070-7546. जेस्टोर 1291126.
- ↑ "An Introduction to Early Medieval England". English Heritage. अभिगमन तिथि: 2022-08-26.