साँचा:आज का आलेख १२ फ़रवरी २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुरा महादेव मंदिर शिखर
पुरा महादेव मंदिर शिखर
पुरामहादेव मेरठ शहर के पास, बागपत जिले से ४.५ कि.मी दूर एक छोटा से गाँव पुरा में हिन्दू भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है। इसे एक प्राचीन सिध्दपीठ भी माना गया है। लाखों शिवभक्त श्रावण और फाल्गुन के माह में पैदल ही हरिद्वार से कांवड़ में गंगा का पवित्र जल लाकर परशुरामेश्वर महादेव का अभिषेक करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव भी प्रसन्न हो कर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण कर देते हैं। जहाँ पर परशुरामेश्वर पुरामहादेव मंदिर है, काफी पहले यहाँ पर कजरी वन हुआ करता था। इसी वन में जमदग्नि ऋषि अपनी पत्नी रेणुका सहित अपने आश्रम में रहते थे। रेणुका प्रतिदिन कच्चा घड़ा बनाकर हिंडन नदी नदी से जल भर कर लाती थी। वह जल शिव को अर्पण किया करती थी। हिंडन नदी, जिसे पुराणों में पंचतीर्थी कहा गया है और हरनन्दी नदी के नाम से भी विख्यात है, पास से ही निकलती है। यह मंदिर मेरठ से ३६ कि.मी व बागपत से ३० कि.मी दूर स्थित है। विस्तार में...