"पूर्वी अंटार्कटिका": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(कोई अंतर नहीं)

07:33, 4 मार्च 2016 का अवतरण

पूर्वी अंटार्कटिका बाई ओर का भाग है

पूर्वी अंटार्कटिका (East Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान गामबूर्तसेव पर्वतमाला पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है।[1]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Maudlandia Antarctic desert". Terrestrial Ecoregions. World Wildlife Fund.