"अजित केशकंबली": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
VibhijainBot (वार्ता | योगदान) छो Adding Template using AWB |
छो removing cat उत्तम लेख |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
[[श्रेणी:नास्तिकता]] |
[[श्रेणी:नास्तिकता]] |
||
[[श्रेणी:उत्तम लेख]] |
|||
{{उत्तम लेख}} |
{{उत्तम लेख}} |
18:57, 3 दिसम्बर 2011 का अवतरण
भगवान बुद्ध के समकालीन एवं तरह-तरह के मतों का प्रतिपादन करने वाले जो कई धर्माचार्य मंडलियों के साथ घूमा करते थे उनमें अजित केशकंबली भी एक प्रधान आचार्य थे। इनका नाम था अजित और केश का बना कंबल धारण करने के कारण वह केशकंबली नाम से विख्यात हुए। उनका सिद्धांत घोर उच्छेदवाद का था। भौतिक सत्ता के परे वह किसी तत्व में विश्वास नहीं करते थे। उनके मत में न तो कोई कर्म पुण्य था और न पाप। मृत्यु के बाद शरीर जला दिए जाने पर उसका कुछ शेष नहीं रहता, चार महाभूत अपने तत्व में मिल जाते हैं और उसका सर्वथा अंत हो जाता है- यही उनकी शिक्षा थी।