विकिपीडिया:मौखिक प्रशस्ति पत्र परियोजना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मौखिक प्रशस्ति पत्र परियोजना के अन्तर्गत उन लेखों का विकास किया जायेगा जिन पर कोई पुस्तक या इण्टरनेट पर अधारित कोई स्त्रोत उपलब्ध नहीं है। जैसे कोई भी त्यौहार, उत्सव या खेल जिसके बारे में कोई स्त्रोत या पुस्तक उपलब्ध न हों पर लेख बना सकते है। इसके साथ ही ऐसा कोई भी लेख जो आपको ऐसा लगे कि जिसके बारे में कोई भी पुस्तक सामग्री उपलब्ध न हो इत्यादि को इस परियोजना में जोड़ सकते है। इस परियोजना के अन्तर्गत कोई भी लेख बनाने के लिये आप किसी भी व्यक्ति जो उस लेख विशेष के बारे में जानता हो से मौखिक जानकारी लेकर उसे संदर्भ के रुप में लगा सकते है, इस प्रकार आप ऐसे लेखों का निर्माण कर सकते है।

लेख प्रकार[संपादित करें]

इस परियोजन के अन्तर्गत आप निम्नलिखित प्रकार के विषयों पर लेख बना सकते हैं:

  • जिस क्षेत्र में आप रहते हो उस क्षेत्र के आसपास के कोई एतिहासिक स्थल जो बहुत अधिक प्रसिद्ध नहीं हैं।
  • अपने आसपास या आपके नगर, कस्बे, ग्राम इत्यादि में बन रही या प्रस्तावित कोई भव्य परियोजना। उदाहरण के लिए जैसे अहमदाबाद में बीआरटी कॉरीडोर प्रस्तावित है। तो इस बारे में लेख बनाया जा सकता है। या अपके आसपास कोई महत्वपूर्व और विशालाकार ऊपरीगामी सेतु इत्यादि बन रहा हो।
  • आपके आसपास के क्षेत्रों का कोई कम प्रचलित धार्मिक स्थल इत्यादि।
  • आपके आसपास घटित हो रही कोई महत्वपूर्ण घटना इत्यादि।

किस विषय पर लेख ना बनाएं?[संपादित करें]

हालांकि यह परियोजना इस उद्देश्य से बनाई गई है ताकि कम प्रचलित विषयों पर भी विकिपीडिया पर लेख आ सकें। लेकिन कितने कम प्रचलित विषयों पर लेख बनाएं जाएं इस बारे में पहले यह जानकारी पढ़ लें:

  • आप अपने आसपास के किसी धार्मिक स्थल पर लेख बना सकते हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं की अपने आसपास के प्रत्येक स्थल पर लेख लिखना है। केवल उन्हीं के बारे में जो कम से कम क्षेत्रीय रूप से प्रचलित हों। जैसे दिल्ली का झण्डेवाला मन्दिर एक क्षेत्रीय रूप से प्रसिद्ध मन्दिर है तो उस पर लेख वैध है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं की उस क्षेत्र के हर मन्दिर पर लेख लिखा जाए।
  • किसी भी स्थानीय घटना के बारे में भी उपरोक्त बात लागू होती है। उदाहरण के लिए आरूषि हत्या काण्ड, निठारी हत्याकाण्ड पर लेख वैध हैं पर इसका अर्थ यह नहीं कि आप अपने आस-पड़ोस की चोरी, झपटमारी पर लेख लिखने लगें।
  • स्थानीय परियोजनाओं के लिए भी यह ध्यान रखें की वह परियोजना इतनी भव्य अवश्य हो की वह आगे चलकर प्रसिद्ध होने का दम रखता हो। जैसे मुम्बई का बान्द्रा-वर्ली समुद्र सेतु लेख उपयुक्त है लेकिन मुम्बई में बन रहे या किसी अन्य नगर में बन रहे हर पुल पर लेख नहीं लिखा जा सकता।
  • किसी स्थानीय रूप से प्रसिद्ध बाज़ार पर लेख वैध है, जैसे दिल्ली का आईएनए मार्केट या मीना बाज़ार, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं की आप अपने आस-पड़ोस के छोटे-छोटे साप्ताहिक बाज़ारों पर लेख बना दे। हां हो सकता है कि कोई साप्ताहिक बाज़ार सदियों से लग रहा हो तो वह अपने आप में विशिष्ट हो जाता है। फिर उसपर लेख लिखा जा सकता है।

परियोजना में भाग लेने वाले सदस्य[संपादित करें]

  1. मैं भी इस परियोजना का हिस्सा बनना चाहूंगा--Siddharth.tripathi १२:४९, २८ मार्च २०११ (UTC)
  2. --Mayur (talk•Email) १६:०५, २८ मार्च २०११ (UTC)
  3. मैं भी अपनी ओर से इस परियोजना का सदस्य बनने के लिए इच्छुक हूं। रोहित रावत १६:३७, २८ मार्च २०११ (UTC)
  4. --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०६:०२, ३१ मार्च २०११ (UTC)

चुने गए लेख[संपादित करें]

इस श्रेणी में आप उन सभी लेखों को जो उपरोक्त आवश्यकताओं को पूरा करते है उन्हें जोड़ सकते है। नीचे अभी तक खोजे गये लेखों की सूची हैं

  1. सुर्र