विकिपीडिया:आइआरसी चैनल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(विकिपीडिया:IRC channel से अनुप्रेषित)

आई॰आर॰सी (अंग्रेज़ी: Internet Relay Chat) एक इन्टरनेट (अंतरजाल) चैट (त्वरितवार्ता) प्रणाली है जिसके द्वारा लोग चैट कर सकते हैं। लाइबेरा (Libera.chat) की आई॰आर॰सी सुविधा पर विकिपीडिया एवं अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं के चैट चैनल हैं जिनमें सदस्य सम्बंधित परियोजनाओं से सम्बंधित चर्चा कर सकते हैं। ये चैनल विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा नहीं चलाए जाते हैं और ना ही इनपर फाउंडेशन का कोई नियंत्रण है। इसे मुख्यतः समुदाय द्वारा चलाया जाता है।

साधारण वार्ता के लिये कई IRC चैनल है:

हिन्दी विकिपीडिया के चैनल पर जाने के लिए आप साइडबार (पार्श्वपट्टी) में सहायता भाग में त्वरितवार्ता (आई॰आर॰सी चैनल) पर क्लिक कर के अपने ब्राउज़र में ही जा सकते हैं।

आई॰आर॰सी का प्रयोग करने के कई तरीके हैं:

  • अपने ब्राउज़र में kiwiirc.com खोलें, चैट हेतु अपने लिए एक नाम चुनें, चैनल का नाम चुनें और चैट करें (हिन्दी विकिपीडिया के चैट चैनल हेतु #wikipedia-hiconnect पर जाएँ)
  • आप आई॰आर॰सी के लिए विशिष्ट रूप से बने सॉफ़्टवेयर का प्रयोग भी कर सकते हैं। इनमें से कुछ निम्न हैं:
    • विन्डोज़ हेतु:
      • Pidgin
      • mIRC
    • ब्राउज़र हेतु:
      • ओपेरा ब्राउज़र में इसके लिए पहले से समर्थन है
      • फायरफौक्स के लिए Chatzilla नामक प्लगिन उपलब्ध है
    • लिनक्स हेतु:
      • irssi
    • मैक हेतु:
      • Adium
      • Colloquy

Mozilla और mIRC प्रयोक्ता अपने ब्राऊज़र से सीधे irc://irc.libera.chat/wikipedia पर जाकर कनेक्ट कर सकते हैं।

गोपनीयता[संपादित करें]

आई॰आर॰सी पर यदि क्लोक का प्रयोग ना किया जाए तो चैट करने वाले का आई॰पी पता चैनल में सबको दिखाई देता है। यद्यपि विकिमीडिया के आई॰आर॰सी चैनल आम तौर पर सार्वजनिक रूप से लॉग नहीं किये जाते, कई चैट सॉफ़्टवेयर आम तौर पर चैट को लॉग करने की सुविधा प्रदान करते हैं। अतः यह संभव है कि आई॰आर॰सी पर की गई वार्ता चैनल में किसी के पास भी सुरक्षित हो और यह भी संभव है कि कोई बिना अनुमति के चर्चा को किसी सार्वजनिक स्थल पर उपलब्ध कराए।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • m:IRC
  • m:IRC/Channels: विकिमीडिया सम्बन्धी चैनलों की सूची
  • m:IRC/Cloaks: आई॰आर॰सी पर क्लोक पाने हेतु जानकारी

बाहरी कडियाँ[संपादित करें]

(अंग्रेज़ी में)