सामग्री पर जाएँ

टी.ए.पी. पुर्तगाल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(टैप एयर पुर्तगाल से अनुप्रेषित)
टीएपी एयर पुर्तगाल
TAP Air Portugal
IATA
TP
ICAO
TAP
कॉलसाइन
AIR PORTUGAL
प्रचालन आरंभ 14 मार्च 1945; 80 वर्ष पूर्व (1945-03-14)
केन्द्र लिस्बन हवाईअड्डा[1]
अनुषंगी केन्द्र पोर्तो हवाईअड्डा
प्रमुख शहर मडीरा हवाईअड्डा
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. TAP Miles&Go
एलाइंस स्टार अलाएंस
सहयोगी टीएपी एक्सप्रेस
बेड़े का आकार 88
गंतव्य 93
मुख्यालय लिस्बन, पुर्तगाल
प्रमुख व्यक्ति
रेवेन्यु वृद्धि € 2.977 अरब (2017)[4]
लाभ वृद्धि € 230 करोड़ (2017)[4]
कर्मचारी 7,300+[5]
जालस्थल flytap.com

टी.ए.पी. पुर्तगाल, पुर्तगाल की प्रशासकीय एयरलाइन्स है। इसका मुख्य कार्यालय लिस्बन में हंबर्टो डेल्गाडो एयरपोर्ट पर स्थित है जो इसका मुख्य आधार केंद्र भी है। यह स्टार अलायंस का सदस्य भी है और ३८ देशों के ८८ गंतव्यों के लिए हर सप्ताह २००० से भी अधिक उड़ाने संचालित करता है। [6] इस के पास ८८ विमान हैं जिनमे से ६३ एयरबस द्वारा निर्मित हैं। २५ अन्य विमान टी.ए.पी. पुर्तगाल एक्सप्रेस के द्वारा संचालित किए जाते हैं। [7]

निजीकरण और स्वामित्व विवाद

[संपादित करें]

जून २०१५ मे इस एयरलाइन्स का अर्ध-निजीकरण किया गया और इसका स्वामित्व अट्लॅंटिक गेट्वे कन्सॉर्टियम के पास चला गया जिसका नेतृत्व आज़ुल लिंहास, आएरेआस ब्रासिलेइरस और हंबर्टो प्य्ड्रॉसा के मलिक डेविड नीलेमान करते हैं। जून २४, २०१५ को हुए एक सौदे मे कन्सॉर्टियम ने इस विमान सेवा मे ६१% की भागीदारी सरकार से खरीद ली और इसके पास शेष बचे ३४% को २०१८ के अंत तक खरीदने का विकल्प भी खुला रखा। [8]

पुर्तगाल के पूर्ववर्ती मध्य-दक्षिणपंथी विचारधारा वाली सरकार द्वारा किया गया यह सौदा टी.ए.पी. के कर्मचारियों और जनता के एक बड़े हिस्से के विरोध के कारण विवादों के घेरे मे रहा और अक्तूबर २०१५ मे हुए चुनावों के बाद सत्ता मे आई नयी वामपंथी सरकार ने इस का नियंत्रण वापस करने की माँग रखी. इसी कारण फ़रवरी २०१६ मे हुए एक नये करार के तहत इसका नियंत्रण फिर से पुर्तगाल सरकार के पास चला गया। वर्तमान मे इसमे पुर्तगाल सरकार ५०% का हिस्सा है और कन्सॉर्टियम के पास ४५. शेष ५% हिस्सा टी.ए.पी. के कर्मचारियों और इसके साझेदारों के पास है।

कॉर्पोरेट मामले

[संपादित करें]

टी.ए.पी. पुर्तगाल का कॉर्पोरेट ऑफीस सांता मरीया डोस ओलिवैइस, लिस्बन के हंबर्टो डेल्गाडो एरपोर्ट के बिल्डिंग २५ मे है। इस एयरलाइन्स के पास टी.ए.पी. एक्सप्रेस, गरौंदफोर्से पोर्चुगल, मेगासिस सहित दस सहायक कंपनियाँ भी है। इसकी एक सहायक कंपनी टी.ए.पी. कार्गो, पुर्तगाल की चौथी सबसे बड़ी मालवाहक एयरलाइन्स है। इसके पास अपने मालवाहक विमान नहीं है। यह टी.ए.पी. पुर्तगाल के नियमित यात्री विमान सेवा मे उपलब्ध समान ढोने के अतिरिक्त स्थान को बेचता है और साथ ही दूसरी एयरलाइन्स के सहयोग से पाँच पूर्ण मालवाहक मार्गों का भी संचालन करता है।

विमान दस्ता

[संपादित करें]

२०१५ मे जब इसका नियंत्रण कन्सॉर्टियम के पास गया था तो इसके नये प्रबंधन ने जून २०१५ मे ५३ नये एयरबस विमान खरीदने की घोषणा की थी। इसमे १४ चौड़े-आकार वाले ए ३३० एस और ३९ छोटे-आकार के ए ३२० विमान शामिल थे। [9] जनवरी २०१६ मे टी.ए.पी. पुर्तगाल ने ८ ए. टी. आर. ७२-६०० और ९ एम्बराएर १९० विमान खरीदने की भी घोषणा की। साथ ही इसने पोर्तुगलिअ पि.जि.ए. एयरलाइन्स की जगह नये ब्रांड टी.ए.पी. एक्सप्रेस को भी लॉंच करने का निर्णय किया। इसी महीने चौड़े-आकर वाले विमानो की संख्या बढ़ाने के लिए ८ और ए३३०-२२० लिए जाने का निर्णय हुआ। इन सौदों के बाद टी.ए.पी. पुर्तगाल एयरबस ए ३३० नियो को अपने उड़ान दस्ते मे शामिल करने वाली पहली एयरलाइन्स बन जाएगी.[10]

२०१५-१६ मे ऐसे १४ विमान खरीदने का करार हुआ है और एयरबस २०१७ के अंत से इनकी आपूर्ति शुरू करेगी। इसके साथ ही नये विमानो के “एयर स्पेस” नाम से विख्यात नये कॅबिन लेआउट के कारण यह अपने विमानों मे अतरिक्त यात्री क्षमता भी जोड़ पाएगी.[11]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "TAP Portugal". airlinesmap. Retrieved 11 नवम्बर 2021.
  2. "Christine Ourmières-Widener is the French manager that will lead TAP". इकोन्यूज (in अंग्रेज़ी). 4 जून 2021. Archived from the original on 11 नवंबर 2021. Retrieved 11 नवंबर 2021. {{cite news}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  3. "Portugal's TAP asks for state-backed loan to survive coronavirus". रायटर्स (in अंग्रेज़ी). 16 अप्रैल 2020.
  4. "Relatórios anuais — Institucional". Institucional | TAP Air Portugal. Retrieved 31 दिसम्बर 2019.
  5. "Member Airline Details". www.StarAlliance.com. Retrieved 2 जनवरी 2018.
  6. "टी.ए.पी. पुर्तगाल - स्टारअलायन्स का सदस्य". स्टारअलायन्स.कॉम. Archived from the original on 18 जून 2016. Retrieved १५ जून २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  7. "टी.ए.पी.पुर्तगाल एयरलाइंस के बारे मे". क्लिरट्रिप.कॉम. Archived from the original on 17 मई 2016. Retrieved १५ जून २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  8. "टी.ए.पी. पुर्तगाल ८०० मिलियन यूरो का निवेश करेगी". रूटर्स.कॉम. Archived from the original on 3 अगस्त 2016. Retrieved २४ जून २०१५. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  9. "टी.ए.पी.पुर्तगाल एयरलाइंस बेड़े का विवरण". एयरफ्लीट्स.नेट. Archived from the original on 7 जून 2016. Retrieved १५ जून २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  10. "टी.ए.पी.पुर्तगाल ने एयरबस ए ३३० नियो उड़ान दस्ते मे शामिल करने वाली पहली एयरलाइन्स बनी". सीएनबीसी.कॉम. Archived from the original on 21 अप्रैल 2016. Retrieved ६ अप्रैल २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  11. "टी.ए.पी.पुर्तगाल ने एयरबस ए ३३० नियो लांच ऑपरेटर एयरस्पेस के रूप में पुष्टि दी". एयरबस.कॉम. Archived from the original on 14 जून 2016. Retrieved ६ अप्रैल २०१६. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)