चनहुदड़ो
(चन्दूदड़ो से अनुप्रेषित)
Jump to navigation
Jump to search
चन्हुदड़ो | |
---|---|
| |
वैकल्पिक नाम | चन्हु दाड़ो |
स्थान | मुल्लन संध, सिंध, पाकिस्तान |
निर्देशांक | 26°10′25″N 68°19′23″E / 26.17361°N 68.32306°Eनिर्देशांक: 26°10′25″N 68°19′23″E / 26.17361°N 68.32306°E |
प्रकार | Settlement |
क्षेत्रफल | 5 हे॰ (12 एकड़) |
इतिहास | |
स्थापित | ४०वीं ई॰पू॰ |
त्यक्त | १७वीं ई॰पू॰ |
काल | हड़प्पा 4 से सिंधु घाटी सभ्यता के विकास युग में |
संस्कृति | सिंधु घाटी सभ्यता |
स्थल टिप्पणियां | |
उत्खनन दिनांक | 1930, 1935–1936 |
पुरातत्ववेत्ता | नानी गोपाल मजुमदार, अर्नेस्ट जॉन हेनरी मैके |
चन्हुदड़ो सिंधु घाटी सभ्यता के नगरीय झुकर चरण से सम्बंधित एक पुरातत्व स्थल है। यह क्षेत्र पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के मोहेंजोदड़ो से 130 किलोमीटर (81 मील) दक्षिण में स्थित है। यहाँ पर 4000 से 1700 से ईशा पूर्व में बसा हुआ माना जाता है और इस स्थान को इंद्रगोप मनकों के निर्माण स्थल के रूप में जाना जाता है।
चन्हुदड़ो की पहली बार खुदाई मार्च १९३० में एन॰जी॰ मजुमदार ने करवाई और उसके बाद 1935-36 में अमेरीकी स्कूल ऑफ़ इंडिक एंड इरानियन तथा म्यूज़ियम ऑफ़ फाइन आर्ट्स, बोस्टन के दल ने अर्नेस्ट जॉन हेनरी मैके के नेतृत्व में करवाई।[1]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Possehl, Gregory L. (2004). The Indus Civilization: A contemporary perspective, New Delhi: Vistaar Publications, ISBN 81-7829-291-2, p.74.